एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल के पूर्व सचिव के आरोपों को सीबीआई ने किया खारिज

नई दिल्ली: सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के उन आरोपों को आज सिरे से खारिज कर दिया जिसमें जांच एजेंसी के अधिकारियों ने आम आदमी पार्टी प्रमुख को फंसाने के लिए ‘‘धमकाया’’ था.

गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई कुमार के खिलाफ आरोप-पत्र दायर कर चुकी है. कुमार ने स्वैच्छिक सेवानिवृति मांगने के लिए दिल्ली के मुख्य सचिव को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने सीबीआई पर आरोप भी लगाए हैं.

सीबीआई ने कहा कि आरोप-पत्र दाखिल होने के बाद ‘‘बिल्कुल बेबुनियाद आरोप’’ लगाना ‘‘विचाराधीन मामले को प्रभावित करने की कोशिश है .’’ सीबीआई प्रवक्ता आर के गौड़ ने बताया, ‘‘सीबीआई मीडिया के कुछ हिस्सों में श्री राजेंद्र कुमार, आईएएस के हवाले से प्रकाशित-प्रसारित बयान या खबर को पूरी तरह नकारती है.’’ गौड़ ने कहा, ‘‘राजेंद्र कुमार के ये आरोप, जो संयोग से आरोप-पत्र दाखिल होने के बाद सामने आए हैं, बिल्कुल बेबुनियाद हैं और नकारे जाते हैं कि इस मामले में गवाहों-आरोपियों को सीबीआई अधिकारियों की ओर से धमकाया गया ताकि वे एक राजनीतिक पदाधिकारी को फंसाएं.’’ सीबीआई प्रवक्ता ने कहा कि यदि कथित शारीरिक हमले का कोई वाकया हुआ था तो आरोपियों के पास मौका था कि वे न्यायाधीश के सामने पेश किए जाते वक्त अदालत को इस बारे में बताएं, लेकिन ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया गया.

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सही समय पर ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया गया, सिवाय एक व्यक्ति के और जिन्होंने आरोप लगाया, उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका भी दाखिल की, लेकिन उन्हें तब यह वापस लेना पड़ा जब अदालत ने कहा कि वह व्यवस्था को खराब करना चाह रहे हैं और जांच एजेंसी को डराने की कोशिश कर रहा है. तीन मई 2016 को ये खबर मीडिया में प्रमुखता से आई थी .’’ गौड़ ने कहा कि इस वक्त ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाना एक विचाराधीन मामले को प्रभावित करने की कोशिश है.

सीबीआई प्रवक्ता ने यह प्रतिक्रिया तब जाहिर की जब कुमार ने यह आरोप लगाते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृति मांगी कि पूछताछ करने वाले एजेंसी अधिकारियों ने उन्हें बार-बार कहा कि वह मुख्यमंत्री केजरीवाल को फंसाएं.

दिल्ली के मुख्य सचिव कुमार को लिखे पत्र में 1989 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार ने कहा, ‘‘मुझे बार-बार कहा गया कि यदि मैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फंसाता हूं तो मुझे छोड़ दिया जाएगा.’’ गौड़ ने कहा कि दिल्ली सरकार के जिन-जिन विभागों में कुमार तैनात थे, उन विभागों से मेसर्स एंडेवर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े ठेके दिलाने में कंपनी को मदद करने का उन पर लगा आरोप जून 2015 से ही सार्वजनिक तौर पर ज्ञात था और तब उन्हें दिल्ली डायलॉग कमीशन का सचिव बना दिया गया था .

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने कुमार एवं अन्य के खिलाफ दिसंबर 2015 में मामला दर्ज किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget