एक्सप्लोरर

CBI आज महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से करेगी पूछताछ, 100 करोड़ की वसूली मामले का है आरोप

100 करोड़ की वसूली का संगीन आरोप अनिल देशमुख पर ही है. यह पहली बार है कि बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेशों पर 6 अप्रैल को प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज करने के बाद सीबीआई ने देशमुख को पूछताछ के लिए बुलाया है.

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल लाने वाले 100 करोड़ के वसूली कांड में सीबीआई आज  महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से पूछताछ करेगी. सीबीआई के एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में यह पूछताछ की जाएगी. अनिल देशमुख पर आरोप है कि इन्होंने पुलिस अफसरों सचिन वाजे, भुजबल, पाटिल को 100 करोड़ की वसूली के आदेश दिए. मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने ये संगीन आरोप लगाए हैं. 

सीबीआई आज इन्ही आरोपों पर देशमुख से पूछताछ करेगी. इससे पहले सीबीआई अनिल देशमुख के दो निजी सहायकों संजीव पलांडे और कुंदन से पूछताछ कर चुकी है. सीबीआई देशमुख पर आरोप लगाने वाले पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, क्राइम ब्रांच के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर रहे सचिन वाजे, डीसीपी राजू भुजबल. एसीपी पाटिल से भी पूछताछ कर चुकी है. बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर जांच कर रही सीबीआई को 15 दिनों से अंदर जांच पूरी करनी है, जबकि आदेश के बाद एक हफ्ता बीच चुका है.

क्या है पूरा मामला
दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों के साथ एसयूवी मिलने के मामले में सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे जांच के दायरे में हैं. इसके बाद मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर सचिन वाजे से 100 करोड़ रुपए की उगाही करने के निर्देश देने के आरोप लगाए थे. इस बाबत पहले सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच के लिए याचिका दायर की गई थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट भेज दिया था. हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मामले की जांच सीबीआई को करने के निर्देश दिए थे साथ यह भी कहा था कि सीबीआई 15 दिनों के भीतर इस मामले में अपनी आरंभिक जांच पूरी करें.

मुंबई हाई कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख सुप्रीम कोर्ट भी गए थे लेकिन उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिल सकी. उधर सीबीआई ने इस मामले में जांच के लिए लगभग एक दर्जन अधिकारियों की विशेष टीम मुंबई भेजी हुई है जहां इस बाबत जांच और पूछताछ का काम जारी है इसी के तहत अब अनिल देशमुख को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

ये भी पढ़ें-

पूरे महाराष्ट्र में 30 अप्रैल तक 'लॉकडाउन' जैसा कर्फ्यू, जानें क्या खुला और कहां रहेगी बंदी

टीका उत्सव के तीसरे दिन कोरोना टीकों का आंकड़ा 11 करोड़ पार, तीन दिन में दी गई 1 करोड़ डोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget