एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा में CBI ने दर्ज किए तीन और मुकदमे, 43 हुई कुल मामलों की संख्या

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव बाद हुई हिंसा के मामलों को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बुधवार को तीन और मुकदमे दर्ज किए.

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव बाद हुई हिंसा के मामलों को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बुधवार को तीन और मुकदमे दर्ज किए. इन मामलों में सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए मामलों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है. कोलकाता हाई कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई इन मामलों की जांच कर रहा है और यह मामले पहले पश्चिम बंगाल की स्थानीय पुलिस द्वारा ही दर्ज किए गए थे.

लोगों पर हुआ लाठी-डंडों से हमला

सीबीआई के एक आला अधिकारी के मुताबिक जो तीन मामले बुधवार को दर्ज किए गए, उनमें पहला मामला पश्चिम बंगाल के जिला कोलकाता के थाने गोल्फ ग्रीन में 16 मई 2021 को दर्ज हुआ मामला है. इस FIR में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने जो कि कोलकाता में ही रहते हैं, उन्होंने उसके परिवार पर लाठी-डंडों आदि से हमला किया. जिससे उसके परिजनों को गंभीर चोटें आईं. उन सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से इलाज के बाद उन्हें छुट्टी मिली. इस मामले में स्थानीय पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी की धाराएं भी मुकदमे में शामिल की थी.

धारदार हथियार से हमला होने पर हुई मौत
 
सीबीआई के आला अधिकारी के मुताबिक दूसरा मामला पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर के थाने गंगारामपुर में 1 मई 2021 को दर्ज किया गया मुकदमा है. इस मामले में मृतक के संबंधियों ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने धारदार हथियारों और लाठियों आदि से हमला किया. इसके चलते उनका एक परिजन गंभीर रूप से घायल हुआ. उसे गंगारामपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. तीसरा मामला पश्चिम बंगाल के जिला पूर्वी 24 परगना के थाने अमडंगा से जुड़ा हुआ है. इस मामले में शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके पति की हत्या कर दी और उसका शव पेड़ से लटका दिया गया था जो 10 मई 2021 को पेड़ से लटका मिला था.

43 हुई कुल मामलों की संख्या

सीबीआई ने स्थानीय पुलिस की इन तीनों FIR पर फिर से विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है और इन सभी मामलों की जांच की जा रही है. बता दें कि सीबीआई इन मामलों की जांच कोलकाता हाई कोर्ट के निर्देश पर कर रही है. जहां उसे इन मामलों की प्रॉग्रेस रिपोर्ट भी सौंपनी है. फिलहाल सीबीआई अब तक कुल 43 मुकदमें दर्ज कर चुकी है और उसने कुछ मामलों में आरोपपत्र भी कोर्ट के सामने पेश कर दिए हैं दर्ज मामलों की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ेंः
Coronavirus: भारत आने वाले सभी अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को दिखाना होगा RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट, स्वास्थ्य मंत्रालय का फैसला 

Facebook Fined: UK ने फेसबुक पर लगाया 50 मिलियन यूरो से ज्यादा का जुर्माना, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
NIA Raid in Panvel: ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget