एक्सप्लोरर

'माइक्रोसॉफ्ट से बोल रहे हैं, आपके लैपटॉप में वायरस है...', नोएडा में बैठकर लंदन और ऑस्ट्रेलिया के लोगों से करते थे फ्रॉड

CBI ने मंगलवार को UK और ऑस्ट्रेलिया के लोगों को निशाना बनाकर उन्हें टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ किया है. इस कार्रवाई के दौरान नोएडा में तीन ठिकानों पर छापेमारी की गई.

सीबीआई ने मंगलवार (08 जुलाई, 2025) को एक इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के लोगों को निशाना बनाकर उन्हें टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर ठग रहा था. इस कार्रवाई के दौरान नोएडा में तीन ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें एक फुली ऑपरेशनल फर्जी कॉल सेंटर भी शामिल है.

ये कॉल सेंटर नोएडा SEZ (Special Economic Zone) में चल रहा था और टेक्निकल सपोर्ट देने के बहाने विदेशी नागरिकों से ठगी कर रहा था. CBI को जैसे ही जानकारी मिली CBI केस दर्ज किया और ऑपरेशन Chakra-V के तहत यह छापा मारा.

विदेशी लोगों को फोन कर ऐंठते थे पैसे

CBI ने बताया कि ये गैंग खुद को Microsoft जैसी बड़ी कंपनियों का टेक्निकल सपोर्ट स्टाफ बताकर UK और ऑस्ट्रेलिया के लोगों को कॉल करता था. उन्हें डराया जाता था कि उनके कंप्यूटर या डिवाइस में वायरस है और फिर प्रॉब्लम सॉल्व करने के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती थी.

CBI की रेड के दौरान फर्जी कॉल सेंटर से लाइव स्कैम कॉल्स पकड़ी गई. जांच एजेंसी ने कॉलिंग सेटअप, फर्जी स्क्रिप्ट्स और ठगी से जुड़े डॉक्यूमेंट्स जब्त किए हैं. ये कॉल सेंटर FirstIdea के नाम से चल रहा था और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपनी पहचान छिपा रहा था. CBI ने इस पूरे रैकेट के ऑपरेटिव निशांत वालिया, जो FirstIdea का पार्टनर है, उसको गिरफ्तार कर लिया है.

अभी कई खुलासे होने बाकी

इस ऑपरेशन में CBI को FBI (USA), UK की National Crime Agency, और Microsoft Corporation से भी मदद मिली. CBI के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- समंदर में गरजेगा भारत का INS महेंद्रगिरी, चीन-पाकिस्तान के छूटेंगे पसीने, इंडियन नेवी की बढ़ी ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'छात्रों से व्यक्तिगत तौर पर मिलें'
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget