एक्सप्लोरर

सीबीआई ने राजस्थान पुलिस अधिकारी की आत्महत्या के मामले में अशोक गहलोत के ओएसडी से की पूछताछ

पुलिस अधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई की आत्महत्या मामले में कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया से कल पूछताछ करने के बाद सीबीआई ने आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी से पूछताछ की.

जयपुर: सीबीआई ने राजस्थान के पुलिस अधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई की चुरु में 23 मई को कथित आत्महत्या के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी देव राम सैनी से मंगलवार को पूछताछ की. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से सीबीआई की विशेष अपराध शाखा की एक टीम राजगढ़ के थाना प्रभारी (एसएचओ) विश्नोई की मौत के सिलसिले में बयान दर्ज करने के लिए जयपुर में मौजूद है. बता दें कि विश्नोई का शव चुरु में अपने आधिकारिक निवास में पंखे से लटकता हुआ मिला था. यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है जब राजस्थान सरकार सचिन पायलट की बगावत और उनको उप मुख्यमंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के बाद सियासी संकट का सामना कर रही है. हालांकि, सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि एजेंसी इस मामले में पेशेवर तरीके से जांच कर रही है जो उसे खुद राज्य सरकार ने सौंपी है.

कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया से भी हुई पूछताछ

एजेंसी ने सोमवार की शाम कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया से उनके जयपुर स्थित घर में तीन घंटे तक पूछताछ की थी. सूत्रों ने कहा कि मामले के विभिन्न पहलुओं को जानने के लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है और इसका यह मतलब नहीं है कि वे आरोपी हैं, क्योंकि अंतिम तस्वीर जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगी. बता दें कि राजस्थान सरकार ने ही मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है.

गौरतलब है कि विश्नोई के भाई ने राजस्थान पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनपर अत्यधिक दबाव था जिस कारण उन्होंने यह कदम उठाया. विश्नोई के पास से दो सुसाइड नोट बरामद किए गए थे- एक उनके माता-पिता के नाम और दूसरा जिले के पुलिस अधीक्षक के नाम.

पुलिस अधीक्षक के नाम लिखे सुसाइड नोट में विश्नोई ने कहा कि वह उनपर डाले जा रहे दबाव को नहीं झेल पा रहे हैं. इसमें उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने राजस्थान पुलिस को अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की. कथित व्हाट्सऐप चैट का एक स्क्रीनशॉट भी वायरल हो गया है जिसमें विश्नोई अपने कार्यकर्ता दोस्त से कह रहे हैं कि वह गंदी राजनीति में फंस गए हैं. बीजेपी और बसपा के नेताओं का आरोप है कि अपनी इमानदारी और मेहनत के लिए जाने जाने वाले अधिकारी पर कांग्रेस विधायक पूनिया ने दबाव बनाया. हालांकि, पूनिया इस आरोप से इनकार करती रही हैं. बता दें कि पूनिया राजस्थान में सदुलपूर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं.

यह भी पढ़ें- 

N-95 मास्क को लेकर सरकार की चेतावनी, कहा- कोरोना संक्रमण को रोकने में नाकाम है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी सांसदों ने किया स्वागत
LIVE: संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी सांसदों ने किया स्वागत
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के संसद मार्च में RAF जवान ने चलाई पेलेट गन- बड़ा खुलासा
CJP के संसद मार्च में RAF जवान ने चलाई पेलेट गन- बड़ा खुलासा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget