एक्सप्लोरर

त्रिपुरा: सीएम बिप्लब देब ने पंजाबियों और जाटों को बताया था कम दिमाग वाला, विरोध के बाद मांगी माफी

बिप्लब देब का कहना है कि पंजाबी और जाट समुदाय के लोगों के पास कम दिमाग होता है, ये लोग बंगालियों की बराबरी नहीं कर सकते हैं.

अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है. इस बार उन्होंने पंजाबी और जाट समुदाय के लोगों को लेकर अपमानजनक बात कही है. अगरतला प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में बिप्लब कुमार देब ने देश के अलग-अलग समुदायों और राज्यों के लोगों से जुड़ी कई बातें कहीं. इस दौरान उन्होंने पंजाब में पंजाबियों और हरियाणा में जाटों का जिक्र किया. मुख्यमंत्री ने इन दोनों समुदाय के लोगों को कम दिमाग वाला बताया. वहीं बंगालियों को बहुत बुद्धिमान बताया. बिप्लब देब का कहना है कि पंजाबी और जाट समुदाय के लोगों के पास कम दिमाग होता है, ये लोग बंगालियों की बराबरी नहीं कर सकते हैं.

बिप्लब देब ने कहा, "अगर पंजाब के लोगों की बात करें तो लोग उन्हें पंजाबी कहते हैं. सरदार किसी से नहीं डरता. वह बहुत ताकतवर होते हैं हालांकि उनका दिमाग कम होता है." जाटों का जिक्र करते हुए कहा, "लोग जाटों के बारे में कैसे बात करते हैं... जाट कम बुद्धिमान हैं, लेकिन शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं. अगर आप एक जाट को चुनौती देते हैं तो वह अपनी बंदूक अपने घर से बाहर ले आएगा." इसके बाद उन्होंने बंगालियों के बारे में कहा कि बंगालियों को बहुत बुद्धिमान माना जाता है और यह भारत में उनकी पहचान है.

विरोध के बाद मांगी माफी बयान के बाद चौतरतफा हमले झेल रहे बिप्लब देब ने माफी मांग ली है. बिप्लब देब ने ट्विटर पर लिखा, ''अगरतला प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में मैंने अपने पंजाबी और जाट भाइयों के बारे मे कुछ लोगों की सोच का जिक्र किया था. मेरी धारणा किसी भी समाज को ठेस पहुंचाने की नहीं थी. मुझे पंजाबी और जाट दोनों ही समुदायों पर गर्व है. मैं खुद भी काफी समय तक इनके बीच रहा हूँ. मेरे कई अभिन्न मित्र इसी समाज से आते हैं. अगर मेरे बयान से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो उसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से क्षमाप्रार्थी हूँ.''

उन्होंने आगे लिखा, ''देश के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबी और जाट समुदाय के योगदान को मैं सदैव नमन करता हूं. और भारत को आगे बढ़ाने में इन दोनों समुदायों ने जो भूमिका निभाई है उसपर प्रश्न खड़ा करने की कभी मैं सोच भी नहीं सकता हूं.'' बता दें कि कांग्रेस की ओर से रणदीप सुरजेवाला ने इसे अपमानजनक बयान बताते हुए माफी की मांग की थी. सुरजेवाला हरियाणा से आते हैं और बड़े जाट नेता हैं.

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान बिप्लब देब इससे पहले भी कई बार विवादित बयान देकर सुर्खियों में रह चुके हैं. 3 अप्रैल 2020 को उन्होंने पड़ोसी राज्य असम और मणिपुर में कोरोना को लेकर गलत आंकड़े दिए थे. उन्होंने किया था कि पड़ोसी करीमगंज में कोरोना के 16 केस और मणिपुर में 19 केस दर्ज किए गए. इसलिए त्रिपुरा सीमा को सील कर दिया गया है. जबकि करीमगंज ने सिर्फ 1 केस दर्ज किया गया था और मणिपुर में 2 केस रिपोर्ट हुए थे.

एक बार बिप्लब देब ने कहा था कि युवा सरकारी नौकरी के पीछे सालों तक भागता है. इसकी बजाए उसे पान की दुकान खोलनी चाहिए या गायों का पालन करना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश, किसने-क्या कहा?
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश, किसने-क्या कहा?
Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget