एक्सप्लोरर

पीएम के प्रमुख सचिव का सहायक बनकर कर रहा था धोखेबाजी, CBI ने दर्ज किया मामला

धोखेबाज ने बोइंग इंडिया के अधिकारियों से कहा कि वह पीके मिश्रा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करवा सकता है यानी कुल मिलाकर इस धोखेबाज ने रक्षा सौदों में दलाली के नाम पर धोखाधड़ी करने की कोशिश की गई.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव के विशेष सहायक के लिए कथित तौर पर काम करने वाले धोखेबाज के खिलाफ सीबीआई ने विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है. यह धोखेबाज डिफेंस डील से संबंधित काम करवाने के आश्वासन भी दे रहा था जबकि पीएमओ में ना तो इस नाम का कोई शख्स था और ना ही इस तरह की कोई पोस्ट.

सीबीआई के आला अधिकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यालय के सहायक निदेशक पीके इस्सर ने इस बाबत सीबीआई को आधिकारिक तौर पर शिकायत की थी. कहा था कि उनके पास बोइंग इंडिया के चीफ ऑफ स्टाफ की तरफ से एक शिकायत आई है जिसमें बताया गया है कि उनके कार्यालय से अनिरुद्ध सिंह नाम के एक शख्स ने संपर्क किया है. इस दौरान उसने बोईंग इंडिया के अधिकारियों से उनके द्वारा रक्षा मंत्रालय में कुछ रक्षा सौदों की बाबत बात की. साथ ही यह भी बताया कि वह प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा के विशेष सहायक जितेंद्र कुमार सिंह के लिए काम करता है.

जांच में हुआ खुलासा

आरोप के मुताबिक इस धोखेबाज ने बोइंग इंडिया के अधिकारियों से कहा कि वह पीके मिश्रा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करवा सकता है यानी कुल मिलाकर इस धोखेबाज ने रक्षा सौदों में दलाली के नाम पर धोखाधड़ी करने की कोशिश की थी. प्रधानमंत्री कार्यालय से शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने इस मामले में शुरुआती जांच शुरू की तो पता चला कि कुछ फोन नंबरों से बोइंग इंडिया के नंबर पर फोन किया गया था. साथ ही सीबीआई को जांच के दौरान पता चला कि प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के यहां जितेंद्र सिंह नाम का कोई शख्स ना तो काम करता है और ना ही इस तरह की कोई पोस्ट वहां पर है

सीबीआई ने इस मामले में अपराधिक षड्यंत्र समेत अनेक अपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक जो फोन नंबर मिले हैं उनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है और धोखेबाज की कथित तौर पर पहचान भी कर ली गई है बहुत जल्द इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
Explained: चीन क्यों धराधर खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए
Explained: चीन क्यों धराधर खरीद रहा सोना? भारतीय खरीदारों के लिए क्या है चिंता के कारण, जानिए

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget