एक्सप्लोरर

West Bengal Violence: सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के संबंध में दायर 51 मामलों में, 20 में दायर की चार्जशीट

CBI: सीबीआई ने NHRC से मिली यौन अपराधों की शिकायतें में से सात में नियमित मामले दर्ज किए और बाकी दो मामलों को एजेंसी ने राज्य के विशेष जांच दल को भेज दिया जिसका गठन कलकत्ता हाईकोर्ट ने किया था.

CBI Chargesheet In West Bengal Violence: सीबीआई ने मंगलवार को कहा कि उसने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा के संबंध में अभी तक 51 मामले दर्ज किए हैं और जांच के चार महीनों के भीतर 20 मामलों में आरोप पत्र में 100 लोगों को नामजद किया है. एजेंसी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी. गौरतलब है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में दुष्कर्म, दुष्कर्म की कोशिश और हत्या के मामलों की जांच करने का सीबीआई को आदेश दिया था.

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा कि सीबीआई ने केवल इन मानदंडों को पूरा करते हुए मामले दर्ज किए. एक जनवरी 2022 तक सीबीआई ने करीब चार महीनों में 51 मामले दर्ज किए, 20 मामलों में आरोपपत्र दाखिल किए. 100 से अधिक लोगों को आरोपपत्र में नामजद किया गया है.

यौन अपराध की शिकायतों के 29 मामले एसआईटी को भेजे गए

एजेंसी ने कहा कि सीबीआई को अभी तक एनएचआरसी से यौन अपराधों की 29 शिकायतें मिली थी इनमें से सात नियमित मामले दर्ज किए गए और बाकी की कानूनी प्रक्रिया चल रही है. एजेंसी ने बताया कि एनएचआरसी द्वारा भेजे गए दो मामलों को एजेंसी ने राज्य के विशेष जांच दल को भेज दिया है. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने इस जांच दल का गठन किया है.

जोशी ने कहा कि यह बताया जाता है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 19 अगस्त 2021 को सीबीआई को हत्या, दुष्कर्म और दुष्कर्म की कोशिश के अपराधों की जांच करने का आदेश दिया था. सीबीआई ने केवल इन मापदंडों का पालन करते हुए मामले दर्ज किए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि सीबीआई को 22 दिसंबर 2021 तक एनएचआरसी से यौन शोषण की 29 शिकायतें मिली. इनमें से सीबीआई ने अपराध की प्रकृति के आधार पर दो मामले राज्य एसआईटी को सौंप दिए. 

चुनाव हिंसा के बाद सीबीआई ने 10 मामलों में चार्जशीट फाइल कर दी है

उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर राज्य पुलिस ने भी सीबीआई को 64 घटनाओं की रिपोर्ट भेजी है. जोशी ने कहा कि इनमें से सीबीआई ने नियमित मामले दर्ज करते हुए 39 अपराध दर्ज किए, चार की प्रक्रिया चल रही है जबकि 21 मामले राज्य पुलिस/एसआईटी को भेज दिए गए हैं.

सीबीआई प्रवक्ता ने कहा कि उच्च न्यायालय में 22 दिसंबर 2021 को स्थिति रिपोर्ट सौंपने के वक्त सीबीआई ने 50 नियमित मामले दर्ज किए थे और चुनाव बाद हिंसा की घटनाओं में एक मामले की प्रारंभिक जांच की थी. उन्होंने कहा कि स्थिति रिपोर्ट देने के वक्त तक सीबीआई ने 10 मामलों में आरोपपत्र दाखिल किए थे जबकि बाकी के मामलों में प्रक्रिया चल रही है.

Delhi Curfew: दिल्ली में मेट्रो और बसें पूरी क्षमता के साथ चलेंगी लेकिन इन शर्तों पर, घर से निकलने से पहले जान लें

Punjab Election: कृषि कानून रद्द होने के बाद पहली बार PM मोदी का पंजाब दौरा, 42750 करोड़ की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence day Live: देश को संबोधित कर रहे PM मोदी, कहा- '2047 में विकसित भारत बनाकर रहेंगे'
Live: देश को संबोधित कर रहे PM मोदी, कहा- '2047 में विकसित भारत बनाकर रहेंगे'
पीएम मोदी का लाल किले से संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला'
पीएम मोदी का लाल किले से संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला'
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget