एक्सप्लोरर

Punjab Election: किसान कानून रद्द होने के बाद पीएम मोदी का पहला पंजाब दौरा, फिरोजपुर रैली में अमरिंदर सिंह भी होंगे शामिल

Punjab Assembly Election: पीएमओ ने कहा, ‘‘इससे इस इलाके में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और हिल-स्टेशनों के साथ-साथ धार्मिक महत्व के स्थानों के लिए आसान संपर्क सुविधा भी उपलब्ध होगी."

PM Modi Visit in Punjab: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज पंजाब के फिरोजपुर (Firozpur) का दौरा करेंगे और इस दौरान वह राज्य में 42,750 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत के कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. कृषि संबंधी कानूनों को रद्द किए जाने के बाद यह पीएम मोदी का पहला पंजाब दौरा है. इस दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल होंगे. हालांकि, शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा इस रैली से पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इसलिए वे इस रैली मे शामिल नहीं हो पाएंगे.

PMO ने एक बयान में कहा कि इस दौरे के दौरान पीएम दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे, अमृतसर-ऊना खंड को चार लेन में परिवर्तित करने, मुकेरियां-तलवाड़ा रेल लाइन का आमान परिवर्तन, फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट केंद्र और कपूरथला व होशियारपुर में दो नये चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना संबंधी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. 

पीएमओ ने कहा कि देश भर में संपर्क को बेहतर करने के प्रधानमंत्री के प्रयासों के तहत पंजाब में भी विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास की पहल की गई है. इसके परिणाम स्वरूप राज्य में साल 2014 में नेशनल हाई-वे की लंबाई जहां 1700 किलोमीटर थी वहीं साल 2021 में यह बढ़कर 4100 किलोमीटर हो गई है. बयान में पीएमओ ने कहा कि इन्ही प्रयासों को जारी रखने के क्रम में प्रधानमंत्री पंजाब में दो मुख्य सड़क गलियारों की आधारशिला रखेंगे. 

Punjab Election: किसान कानून रद्द होने के बाद पीएम मोदी का पहला पंजाब दौरा, फिरोजपुर रैली में अमरिंदर सिंह भी होंगे शामिल

हाई-वे बन जाने पर आने जाने में समय की होगी बचत

बता दें कि करीब 669 किलोमीटर लंबे दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे को 39,500 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा. इस सड़क के बन जाने से दिल्ली से अमृतसर और अमृतसर से कटरा तक के सफर को आधे समय में तय किया जा सकेगा. पीएमओ के मुताबिक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे सिख धार्मिक स्थलों सुल्तानपुर लोढी़, गोइंदवाल साहिब, खडूर साहिब, तरनतारन और कटरा स्थित हिन्दुओं की पवित्र धर्मस्थली वैष्णो देवी को जोड़ेगा. यह एक्सप्रेस-वे हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के प्रमुख औद्योगिक शहरों ... अम्बाला, चंडीगढ़, मोहाली, संगरूर, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, कठुआ और सांबा को भी जोड़ेगा. 

लगभग 1700 करोड़ रुपये की लागत से अमृतसर-ऊना खंड को चार-लेन का बनाया जाएगा. कुल 77 किलोमीटर लंबा यह खंड उत्तरी पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच लंबवत विस्तार में फैले वृहद अमृतसर से भोटा कॉरिडोर का हिस्सा है. प्रधानमंत्री 410 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से मुकेरियां और तलवाड़ा के बीच बनने वाली लगभग 27 किलोमीटर लंबी एक नई ब्रॉड गेज रेलवे लाइन की आधारशिला रखेंगे. यह रेल लाइन नांगल बांध-दौलतपुर चौक रेलवे खंड का विस्तार होगी. 

सभी मौसम में लोगों को होगी सुविधा

पीएमओ ने कहा, ‘‘इससे इस इलाके में सभी मौसम में आवागमन लायक परिवहन का साधन उपलब्ध होगा. इस परियोजना का सामरिक महत्व भी है क्योंकि यह मुकेरियां में मौजूदा जालंधर-जम्मू रेलवे लाइन से जुड़कर जम्मू एवं कश्मीर के लिए एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में काम करेगी.’’पीएमओ के मुताबिक यह परियोजना पंजाब के होशियारपुर और हिमाचल प्रदेश के ऊना के लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगी.

100 बिस्तरों वाला पीजीआई सैटेलाइट केंद्र बनाया जाएगा

पीएमओ ने कहा, ‘‘इससे इस इलाके में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और हिल-स्टेशनों के साथ-साथ धार्मिक महत्व के स्थानों के लिए आसान संपर्क सुविधा भी उपलब्ध होगी.’’फिरोजपुर में 490 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 100 बिस्तरों वाला पीजीआई सैटेलाइट केंद्र बनाया जाएगा, जबकि कपूरथला और होशियारपुर में लगभग 325 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 100 सीटों की क्षमता वाले दो चिकित्सा महाविद्यालय विकसित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

CGBSE Exams 2022: छत्तीसगढ़ बोर्ड के स्टूडेंट्स को परीक्षा से पहले करना होगा ये काम वरना नहीं बैठ सकेंगे एग्जाम में, जानें विस्तार से

Bihar Weather Forecast: कोहरे की चादर से ढका प्रदेश, अभी एक सप्ताह तक ऐसे ही रहेगा ठंड का कहर, देखें अपडेट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, जानिए क्या हैं मायने
सूर्या की जगह हिमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हिमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget