एक्सप्लोरर

बेईमानों पर CBI का वार: गुजरात के सूरत में पीपल्स को-ऑपरेटिव की 13 शाखाओं पर छापेमारी

सूरत:  नोटबंदी के बाद लोग पैसे के लिए तरस रहे थे तो कुछ लोग उसी पैसे पर ऐश कर रहे थे. लेकिन काला धन को सफेद करने वाले बेईमानों पर अब आयकर विभाग के साथ-साथ सीबीआई भी वार कर रही है. कल गुजरात के सूरत में सीबीआई ने 13 जगहों पर छापेमारी की. सीबीआई ने एक बैंक अधिकारी और दो कारोबारियों पर केस भी दर्ज किया है.

बैंक पर गलत तरीके से पुराने नोट बदलने का आरोप

सूरत के सिटीलाइट इलाके में मौजूद पीपल्स को ऑपरेटिव बैंक के दफ्तर में कल सीबीआई ने दो घंटे तक छापेमारी की. सीबीआई अधिकारियों ने जरूरी दस्तावेजों को खंगाला और काफी देर तक बैंक मैनेजर से भी पूछताछ की.

सीबीआई ने सिर्फ इसी ब्रांच में नहीं बल्कि पीपल्स को ऑपरेटिव की 12 शाखाओं में छापेमारी की. आरोप है कि सूरत पीपल्स कोऑपरेटिव बैंक में गैरकानूनी तरीके से पुराने नोट बदले गए.

बेईमानों पर CBI का वार: गुजरात के सूरत में पीपल्स को-ऑपरेटिव की 13 शाखाओं पर छापेमारी

दो ज्वैलर्स ने खोला BOI में फर्जी खाता

नोटबंदी के बाद सूरत में काला धन सफेद करने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ है. आरोप है महिधरपुरा इलाके के दो ज्वैलर्स रजनी ज्वैलर्स और कृति क्रिएशन ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक ऑफ इंडिया में खाते खोले.

इसके बाद ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए खाते में 25 करोड़ रुपये जमा किए गए. बाद में इसी फर्जी खाते में 40 करोड़ रुपये और जमा हुए 65 करोड़ बैंक खाते में जमा होने के बाद आयकर विभाग की नजर इस खाते पर पड़ी.

बेईमानों पर CBI का वार: गुजरात के सूरत में पीपल्स को-ऑपरेटिव की 13 शाखाओं पर छापेमारी

इस फर्जी खाते में पैसे दूसरे बैंकों के अलग-अलग खातों से जमा करवाए गए इन बैंकों में सूरत पीपल्स को ऑपरेटिव बैंक भी शामिल था. आयकर विभाग की जांच के बाद सीबीआई भी इस मामले में जांच कर रही है. सीबीआई ने इसके अलावा सूरत के कारोबारी किशोर भजियावाला के ठिकानों को भी खंगाला है.

भजियावाला की अरबों रुपये की अघोषित संपत्ति का पता चला था

भजियावाला पर नोटबंदी के बाद गैरकानूनी तरीके से एक करोड़ रुपए के पुराने नोटों को नए नोटों पर बदलवाने का आरोप है. किशोर भजियावाला पर छापों के दौरान 400 करोड़ की गैरकानूनी संपत्ति का खुलासा हुआ था. 23 लाख रुपये के नए नोटों समेत 1 करोड़ का कैश उसके घर से मिला था.

बेईमानों पर CBI का वार: गुजरात के सूरत में पीपल्स को-ऑपरेटिव की 13 शाखाओं पर छापेमारी

जबकि बैंक लॉकरों से 5 किलो सोने के बिस्किट, 8 किलो गोल्ड जूलरी, 1 किलो डायमंड जूलरी औऱ सवा किलो चांदी की जूलरी बरामद हुई थी. नोटबंदी के बाद से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट साढ़े चार हजार करोड़ से ज्यादा की अघोषित आय का खुलासा कर चुका है. अब तक पांच हजार से ज्यादा नोटिस जारी किए जा चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
रूसी तेल खरीद पर लगेगा 500 परसेंट टैरिफ? अमेरिकी सांसद पार्लियामेंट में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
रूसी तेल खरीद पर 500 % टैरिफ? अमेरिकी MP संसद में पेश करेंगे नया बिल, भारत की बढ़ेंगी मुश्किलें!
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget