एक्सप्लोरर

चीता और तेंदुए के 26 नख की हो रही थी कालाबाजारी, CBI ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने दिल्ली में छापेमारी के दौरान चीता और तेंदुए के 19 नख बरामद किए. इसके बाद पूछताछ के आधार पर जयपुर में छापेमारी की गई.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने वन्यजीवों चीता और तेंदुए (Leopard) के 26 नख रखने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह लोग इन्हें बेचने के इरादे से दिल्ली आए थे. सीबीआई का दावा है कि यह लोग वन्यजीवों की अवैध सामग्री बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा हैं. गिरफ्तार लोगों को दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया है.

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक, उनमें से 2 लोग जयपुर के रहने वाले हैं जबकि तीसरा शख्स दिल्ली का रहने वाला है. पिंटर पटेल, अशोक पारेख और परमजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है.

सीबीआई ने ऐसे किया गिरफ्तार

सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा द्वितीय को सूचना मिली थी कि कुछ लोग वन्यजीवों से संबंधित कुछ सामान दिल्ली में बेचने आने वाले हैं. सूचना के आधार पर सीबीआई ने दिल्ली के कुछ जगहों पर अपनी चौकसी बढ़ाई और इस मामले में कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया. दिल्ली में तलाशी के दौरान उनके पास चीता और तेंदुए के 19 नख बरामद हुए. पूछताछ के आधार पर जयपुर के कुछ स्थानों पर छापेमारी की गई और वहां से भी चीता और तेंदुए के सात नख बरामद हुए.

आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज
सीबीआई ने इस मामले में तीन आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है. आरोप है कि ये लोग एक अंतरराज्यीय गिरोह के नेटवर्क का हिस्सा है. यह नेटवर्क वन्यजीव सामग्री के अवैध तस्करी में शामिल है. सीबीआई ने इस मामले में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जिन्होंने इन नखों को पहचानने में उनकी सहायता की.

सीबीआई (CBI) ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को दिल्ली में विशेष अदालत के सामने पेश किया जहां से उन्हें पूछताछ के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया है. अब सीबीआई जानना चाहती है कि इनके इस अंतरराज्यीय गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही जो नख बरामद हुए हैं वह किस जगह पर शिकार करके निकाले गए थे या इनके पास तक यह नख आखिर पहुंचे कैसे? मामले की जांच जारी है.

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना को चुनौती पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, केंद्र सरकार ने की है उसका भी पक्ष सुनने की मांग

'एक मामले में बेल मिलती है, तो दूसरे में गिरफ्तारी हो जाती है'- मोहम्मद ज़ुबैर केस में SC की अहम टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
LIVE: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
भारतीय नौसेना को मिला नया 'योद्धा', INS मांग्रोल की पावर देख कांप जाएगा पाकिस्तान
भारतीय नौसेना को मिला नया 'योद्धा', INS मांग्रोल की पावर देख कांप जाएगा पाकिस्तान
'ये शिव का डांस, 200 अधिकारी संपर्क में, ज्ञानेश सो नहीं पाते...', राहुल गांधी की बड़ी बातें
'ये शिव का डांस, 200 अधिकारी संपर्क में, ज्ञानेश सो नहीं पाते...', राहुल गांधी की बड़ी बातें
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget