एक्सप्लोरर

Delhi Police Bribe Case: दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर के लिए रिश्वत ले रहा था सिपाही, सीबीआई ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Delhi Police Bribe Case: सीबीआई ने विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत जिन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, उसमें इंस्पेक्टर सज्जन सिंह यादव और सिपाही अमित लाहुचा शामिल है.

Delhi Police Bribe Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में तैनात एक इंस्पेक्टर के लिए दो लाख रुपए रिश्वत ले रहे दिल्ली पुलिस के एक सिपाही को भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है. आरोप है कि एक मामले में गवाह को आरोपी बनाने की धमकी देकर यह रिश्वत वसूल की जा रही थी. आरोपी सिपाही के ठिकानों पर छापेमारी जारी है और फिलहाल इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी नहीं हुई है. 

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सिपाही
सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक सीबीआई ने विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत जिन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, उसमें इंस्पेक्टर सज्जन सिंह यादव और सिपाही अमित लाहुचा शामिल है. इनमें सिपाही अमित को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि वह दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज की गई एफआईआर नंबर 74 / 2016 में बतौर गवाह था.

मामले में फंसाने की दी गई धमकी
इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर सज्जन सिंह यादव ने की थी. जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक आरोपपत्र कोर्ट के सामने पेश भी कर दिया था. जिसमें शिकायतकर्ता को गवाह बताया गया था. आरोप है कि इसके बाद इंस्पेक्टर सज्जन सिंह यादव ने शिकायतकर्ता से संबंध स्थापित किया और उससे साढ़े चार लाख रुपए रिश्वत की मांग की. यह भी आरोप है कि शिकायतकर्ता को धमकी दी गई कि अगर उसने रिश्वत की राशि नहीं दी तो दिल्ली पुलिस इस मामले में जो पूरक आरोपपत्र कोर्ट के सामने पेश करेगी उसमें उसे गवाह की जगह आरोपी बना दिया जाएगा.

सीबीआई कर रही है छापेमारी
सीबीआई के मुताबिक इस मामले में आरोपी इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता से कहा कि वह रिश्वत की राशि लेने के लिए भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर 24 अप्रैल 2022 को पहुंचेगा. इसके बाद उसने शिकायतकर्ता को बताया कि रिश्वत की राशि लेने के लिए उसका सिपाही भुवनेश्वर में उससे संपर्क करेगा. सीबीआई ने इस मामले की आरंभिक जांच की और जांच के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य पाए जाने पर विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. इसके बाद जाल बिछाकर दो लाख रुपए की रिश्वत ले रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही अमित को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी जारी है. इस मामले में आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें - 

कोरोना के केसों ने बढ़ाई चिंता, कोविड के बढ़ रहे मामलों पर पीएम मोदी 27 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

Delhi COVID 19: राजधानी दिल्ली में फिर 1 हजार से ज्यादा नए कोरोना मामले, 1 मरीज की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
कर्नाटक के चामराजनगर में शिकारियों और वन विभाग की मुठभेड़, 3 की मौत
कर्नाटक के चामराजनगर में शिकारियों और वन विभाग की मुठभेड़, 3 की मौत
'किसी ने रोका तो...', वंदे मातरम गान विवाद पर केंद्रीय मंत्री की दो टूक
'किसी ने रोका तो...', वंदे मातरम गान विवाद पर केंद्रीय मंत्री की दो टूक
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget