एक्सप्लोरर

दिल्ली: DDA के सहायक निदेशक 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने की कार्रवाई

सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी (RC Joshi) के मुताबिक दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के गिरफ्तार सहायक निदेशक का नाम पंकज कुमार है. इन्होंने शिकायकर्ता से पहले 50 हजार की रिश्वत मांगी थी.

दिल्ली में फाइल पास करने के बदले 30 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) के एक सहायक निदेशक (Assistant Director) को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह सहायक निदेशक दिल्ली विकास प्राधिकरण के लक्ष्मी नगर कार्यालय में तैनात था. सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी (RC Joshi) के मुताबिक दिल्ली विकास प्राधिकरण के गिरफ्तार सहायक निदेशक का नाम पंकज कुमार है. शिकायतकर्ता ने सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायत की थी कि उसे उसकी पत्नी के नाम पर संपत्ति का दस्तावेज हस्तांतरण विलेख यानी कन्वेंस डीड बनवानी थी. 

डीडीए के सहायक निदेश रिश्वत लेते गिरफ्तार

इस फाइल को पास करने के लिए इस सहायक निदेशक (DDA Assistant Director) ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की. यह भी आरोप है कि अधिकारी ने शिकायतकर्ता को धमकाया कि अगर वह पैसा नहीं देगा तो उसकी फाइल पास नहीं हो सकेगी. बाद में यह सौदा 30 हजार रुपये में तय हुआ. शिकायत के आधार पर सीबीआई (CBI) ने मामले की आरंभिक जांच की और आरोपों की छानबीन करते हुए आरोपी पर नजर रखी गई.

सीबीआई ने जाल बिछाकर दबोचा

इस मामले में शुरूआती जांच के दौरान जब सीबीआई ने पाया कि वास्तव में संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता से पैसों की डिमांड कर रहा है तो इस मामले में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर 30000 रूपए की रिश्वत ले रहे सहायक निदेशक पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उसके तीन ठिकानों पर छापेमारी की है. गिरफ्तार सहायक निदेशक को दिल्ली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश किया जाएगा. मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें:

यूक्रेन पर हमले से नाखुश रूसी श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की प्रार्थना, लड़ाई खत्म करने की मांगी दुआ

रूस-यूक्रेन संकट और नाटो की भूमिका को लेकर जानें ये 5 बड़ी बातें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget