एक्सप्लोरर

ठेके का आदेश पत्र जारी करने के बदले मध्य रेलवे के इंजीनियर और क्लर्क ने मांगी रिश्वत, CBI ने किया गिरफ्तार

आर सी जोशी के मुताबिक रिश्वतखोरी के आरोप में मध्य रेलवे के जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें भुसावल डिवीजन के डिविजनल इंजीनियर एम एल गुप्ता और इसी डिवीजन का क्लर्क संजीव राडे शामिल है.

नई दिल्ली: मध्य रेलवे में काम का ठेका मिलने के बाद उसका आदेश पत्र जारी करने के बदले साढ़े चार लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई ने मध्य रेलवे के डिविजनल इंजीनियर और एक क्लर्क को गिरफ्तार किया है. उनके यहां से मारे गए छापों के दौरान 15 लाखों रुपए की नकदी बरामद हुई है. छापों का दौर अभी भी जारी है. 

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक रिश्वतखोरी के आरोप में मध्य रेलवे के जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें भुसावल डिवीजन के डिविजनल इंजीनियर एम एल गुप्ता और इसी डिवीजन का क्लर्क संजीव राडे शामिल है. सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायतकर्ता ने अपने द्वारा दी गई शिकायत में कहा था कि उसकी फर्म को रेलवे के मध्य मंडल क्षेत्र के भुसावल में स्टाफ क्वार्टर्स एवं सर्विस बिल्डिंग के मरम्मत कार्य के लिए जुलाई 2021 में एल वन फर्म के तौर पर चुना गया था यानी उन्हें ठेका दिया जाना निश्चित किया गया था. साथ ही उनकी फर्म को भुसावल स्थित कोचिंग कॉम्प्लेक्स एलएचबी कोचों के एस एस वन के रखरखाव कार्य हेतु बनाए गए कोच केयर सेंटर को अपग्रेड करने का ठेका भी मिला था. बताया जाता है कि दोनों ठेके लगभग ढाई करोड़ रुपये के थे.

आरोप के मुताबिक शिकायतकर्ता ने जब अपने ठेकों के कार्य आदेश पत्र जारी कराने के लिए डिविजनल इंजीनियर कार्यालय में संपर्क किया तो वहां उनसे इन पत्रों को जारी करने के बदले लाखों रुपए की रिश्वत मांगी गई. साथ ही शिकायतकर्ता को यह धमकी भी दी गई कि यदि रिश्वत नहीं दी गई तो उन्हें मिले ठेके निरस्त भी कराए जा सकते हैं. सीबीआई ने शिकायत के आधार पर अपनी आरंभिक जांच शुरू की और इस जांच के दौरान पाया कि वास्तव में रिश्वत मांगी जा रही थी. 

इस सूचना के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 2 लाख और 40 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के फौरन बाद दोनों आरोपियों के ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की जहां से उन्हें 15 लाख रुपए की नकदी बरामद हुई है. सीबीआई गिरफ्तार दोनों अधिकारियों को सीबीआई की विशेष अदालत के सामने पेश करेगी फिलहाल छापों का दौर अभी भी जारी है.

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे पर पाकिस्तान के PM इमरान खान ने कहा- उन्होंने गुलामी की जंजीरें तोड़ दीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget