एक्सप्लोरर

महुआ मोइत्रा के समर्थन में उतरीं TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी, कहा- उन्हें लोकसभा से हटाना...

Cash For Query Row: तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के मामले को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बीजेपी पर साजिश रचने का आरोप लगाया.

Mamata Banerjee on Mahua Moitra: संसद में सवाल पूछने के लिए पैसे लेने के आरोपों से घिरीं तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को अपनी पार्टी की सुप्रीमो ममता बनर्जी का साथ मिला है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर महुआ मोइत्रा को हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा, "बीजेपी की महुआ मोइत्रा को लोकसभा से हटाने की योजना बना रही है. इससे उन्हें (महुआ मोइत्रा) चुनाव से पहले और अधिक लोकप्रिय होने में मदद मिलेगी. वह जो संसद के बोलती थीं, अब वह बाहर बोलेंगी." 

टीएमसी ने दी थी महुआ को बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने संसद महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर (नदिया उत्तर) का अध्यक्ष बनाया था. इसके लिए उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर सीएम ममता बनर्जी का धन्यवाद किया था. 

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर महुआ मोइत्रा पर बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगाया था. साथ ही टीएमसी सांसद पर महंगे गिफ्ट लेने के भी आरोप लगे. इसके बाद महुआ मोइत्रा एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुईं थी. उनके साथ विपक्ष के कई सांसद भी गए थे. काफी शोर-शराबे के बीच महुआ मोइत्रा और कई विपक्षी सांसद उस रूम से बाहर निकलते नजर आए थे, जहां पूछताछ की जा रही थी.

अभिषेक बनर्जी ने दिया था महुआ का साथ

बसपा सांसद दानिश अली ने एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष पर अनैतिक सवाल पूछने का भी आरोप लगाया था. वहीं इसके बाद टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने भी महुआ मोइत्रा का साथ दिया था. उन्होंने कहा था कि महुआ मोइत्रा खुद का बचाव करने में पूरी तरह सक्षम हैं. साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना भी साधा.

संसद ने बनाया नया नियम

सांसद महुआ मोइत्रा के विवाद के बाद संसद की तरफ से नया नियम बनाया गया है. अब संसद पोर्टल के लॉग इन और पासवर्ड सांसदों तक ही सीमित रहेंगे. इसका मतलब यह है कि अब उनके पर्सनल असिस्टेंट या सेक्रेटरी लॉग इन नहीं कर सकेंगे. सांसद अब अपना लॉग इन-पासवर्ड और ओटीपी शेयर नहीं कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Sikkim Politics: बाइचुंग भूटिया ने अपनी पार्टी हमरो सिक्किम का पवन चामलिंग की SDF में किया विलय, बताई ये बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget