एक्सप्लोरर

Lithra suicide case: लिथारा आत्महत्या मामले में कोच के खिलाफ मामला दर्ज, सीएम नीतीश ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Lithra suicide case: केरल की रहने वाली रेलवे की बॉस्केटबॉल खिलाड़ी लिथारा आत्महत्या मामले में उसके कोच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. कोच के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Lithra suicide case: केरल के कोझीकोड की रहने वाली लिथरा केसी बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में अकाउंट विभाग में कार्यरत थी. वह बॉस्केट बॉल खिलाड़ी भी थी. उन्हें स्पोर्ट्स कोटा के तहत नौकरी मिली थी. मंगलवार शाम लिथारा ने अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली है. जिस मामले में उनके कोच के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

वह पटना के राजीव नगर के रोड नंबर 6 स्थित कामता सिंह के मकान में किराये पर रहती थी. पुलिस को लिथरा के बैग से मलयालम भाषा में लिखा एक पत्र भी मिला है. वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने इस मामले में चिंता व्यक्त करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.

कोच के खिलाफ मामला दर्ज

केरल सीएम ने अपने पत्र में लिखा की केरल की रहने वाले लिथारा के परिजनों ने मुझे बताया है कि उन लोगों की नजर में ऐसी कोई भी परिस्थिति नहीं थी जिसके कारण लिथारा ने आत्महत्या की हो इसलिये मौत की गहन जांच होनी चाहिये ताकी सच सामने आए. बिहार सीएम दफ्तर से कहा गया है कि लिथारा आत्महत्या मामले में नीतीश कुमार ने सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है. सरकार इस घटना से पूरी तरह अवगत है. दोषी को बख्शा नहीं जायेगा.

लिथारा आत्महत्या मामले पर पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने एबीपी से बात करते हुए बताया की लिथारा के परिजनों ने थाने में 27 अप्रैल को एक आवेदन दिया है कि पटना में बॉस्केटबॉल कोच रवि सिंह के द्वारा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के कारण लिथारा ने आत्महत्या की है. आवेदन के आधार पर पटना के राजीव नगर थाने में 27 अप्रैल को धारा 306 के तहत बॉस्केट बॉल कोच रवि सिंह के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है. मामले में जांच जारी है.

लिथरा ने अचानक की आत्महत्या

इसके साथ ही एबीपी न्यूज राजीव नगर थाना अंतर्गत आने वाले गांधी नगर के उस घर में पहुंचा जहां लिथरा रहती थी. जहां लिथरा के मकान मालिक कामता सिंह ने बताया कि 'इस घटना से वह लोग आश्चर्यचकित हैं. लिथरा बहुत अच्छे स्वभाव की लड़की थी. रोज सुबह दफ्तर जाती थी. शाम को आती थी. जिस दिन उसने आत्महत्या की उस दिन भी हम लोग से मिली थी. खुश थी लेकिन एकाएक खुदकुशी कर ली.'

मकानमालिक कामता सिंह की बेटी प्रीति ने कहा कि 'लिथरा बहुत अच्छी लड़की थी. ऑफिस जाने के साथ ही बॉस्केटबॉल टुर्नामेंट खेलने बाहर जाती थी. उनका कहना है कि लिथरा समय से घर आ जाती थी. घटना से हम लोग काफी दुखी हैं.' मकान मालिक कामता सिंह की पत्नी मीरा देवी का कहना है कि 'लिथरा हमारे यहां 6 महीने से किराये पर रह रही है. उसका स्वभाव अच्छा था. इसके साथ ही वह इस मोहल्ले में 2 साल से रह रही थी.'

इसे भी पढ़ेंः
Garden Galleria Murder: बार में पीट-पीट कर हुई थी हत्या, मामले में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Omar Abdullah: केंद्र सरकार पर उमर अब्दुल्ला ने बोला हमला, कहा- 'पीएम ने कहा वो सबके प्रधानमंत्री हैं, फिर हमारे जज्बातों की कद्र क्यों नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget