एक्सप्लोरर

AAP Vs BJP: आप नेता संजय सिंह बोले- सारे नेताओं का एनकाउंटर करवा दिया जाए तो पीएम मोदी सुकून से 8 घंटे सो पाएंगे

AAP Vs BJP: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें सलाह दी है.

Sanjay Singh On PM Modi: आए दिन विपक्षी दल केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप  लगा रहे हैं. दिल्ली की आबकारी नीति को लेकर तिहाड़ जेल में बंद किए गए मनीष सिसोदिया को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) भी मोदी सरकार पर निशाना साध रही है. इसी बीच शनिवार (11 मार्च) को आप नेता संजय सिंह ने कहा कि विपक्ष को मार दिया जाएगा तो मोदी चैन से रह पाएंगे. 

आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट किया, ''वैसे मेरा एक सुझाव था. अगर विपक्ष के सारे नेताओं का एनकाउंटर करवा दिया जाए तो कम से कम पीएम मोदी सुकून से 8 घंटे सो पाएंगे. न विपक्ष रहेगा न लोकतंत्र. बचेगी तो सिर्फ तानाशाही.'' दरअसल सीबीआई ने दिल्ली की आबकारी नीति (जिसे अब वापस ले लिया गया है) में कथित गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था. इसके बाद ईडी ने इसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जांच कर रही है. इसको लेकर सिसोदिया से rईडी ने तिहाड़ जेल में पूछताछ कर उन्हें ईडी गिरफ्तार किया था.  कोर्ट ने आप नेता सिसोदिया को 17 मार्च तक ईडी रिमांड पर भेज दिया है. 

हाल ही में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल की आप, शरद पवार की पार्टी एनसीपी और ममता बनर्जी सहित आठ राजनीतिक दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त पत्र लिखा था. इसमें कहा था  कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रहे हैं. 

मनीष सिसोदिया ने क्या कहा?
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएण सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘साहेब, जेल में डालकर मुझे कष्ट पहुंचा सकते हो, लेकिन मेरे हौसले नहीं तोड़ सकते. अंग्रेजों ने भी स्वतंत्रता सेनानियों को कष्ट दिए थे, मगर उनके हौसले नहीं टूटे. - जेल से मनीष सिसोदिया का संदेश. ’’

ईडी ने क्या कहा था? 
ईडी के वकील जोहेब हुसैन ने कोर्ट के सामने शुक्रवार (11 मार्च) को दावा किया कि सिसोदिया ने अपने फोन को नष्ट कर दिया, जो जांच में एक महत्वपूर्ण सबूत है. ईडी ने आरोप लगाया है कि सिसोदिया ने 290 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ‘रिश्वत और अपराध से अर्जित’ करने के वास्ते दोषपूर्ण आबकारी नीति तैयार करने के लिए अन्य लोगों के साथ मिलकर ‘‘साजिश’’ रची.

मनीष सिसोदिया के वकील ने क्या कहा? 
सिसोदिया की हिरासत के लिए ईडी की याचिका का विरोध करते हुए उनके वकीलों ने कहा कि नीति बनाना कार्यपालिका का काम है, जिसे कई चरणों से गुजरना पड़ता है. ईडी को सिसोदिया के खिलाफ कोई सबुत नहीं मिले. 

ये भी पढ़ें- Delhi Liquor Case: साउथ तक पहुंची दिल्ली शराब घोटाले की आंच, ED दफ्तर में KCR की बेटी कविता से पूछताछ जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget