एक्सप्लोरर

Punjab: बीजेपी में शामिल नहीं हो रही हैं पत्नी? इस सवाल पर क्या कुछ बोले अमरिंदर सिंह

Amarinder Singh: कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने बेटे रनिंदर सिंह, बेटी जय इंदर कौर, पोते निर्वाण सिंह के साथ बीजेपी में शामिल हुए हैं.

Captain Amarinder Singh: कांग्रेस के पूर्व नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए हैं. इसी के साथ अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का भी बीजेपी में विलय हो गया है. कैप्टन ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है. कैप्टन अमरिंदर सिंह तो बीजेपी में चले गए हैं, लेकिन उनकी पत्नी परनीत कौर (Preneet Kaur) अभी भी कांग्रेस (Congress) की सदस्य हैं. 

81 वर्षीय कैप्टन अमरिंदर सिंह से जब पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी बीजेपी में शामिल नहीं हो रही हैं, तो उन्होंने कहा, "यह जरूरी नहीं है कि पत्नी वही करे जो उसका पति करता है." परनीत कौर ने 2009-2014 तक मनमोहन सिंह सरकार में कनिष्ठ विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था. 

मार्गरेट अल्वा ने किया कटाक्ष

परनीत कौर वर्तमान में पटियाला से कांग्रेस की मौजूदा सांसद हैं. कांग्रेस ने न तो उनका इस्तीफा मांगा है और न ही उन्होंने इस्तीफा देने की पेशकश की है. हाल ही में हुए उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी उम्मीदवार रही मार्गरेट अल्वा ने इस स्थिति को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह पर कटाक्ष किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, "परनीत कौर स्पष्ट रूप से कैप्टन से कहीं अधिक समझदार हैं." 

बेटे-बेटी के साथ बीजेपी में हुए शामिल

अमरिंदर सिंह अपने बेटे रनिंदर सिंह, बेटी जय इंदर कौर, पोते निर्वाण सिंह के साथ बीजेपी में शामिल हुए हैं. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी में शामिल होने के बाद ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार व्यक्त करता हूं. 

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान सेना को मजबूत नहीं किया गया, तब रक्षा सौदे नहीं हुए. पंजाब भारत का सीमावर्ती राज्य है उसको लेकर अपनी चुनौतियां हैं, पाकिस्तान से सीमा सटी हुई है, उसको लेकर अपनी चुनौतियां हैं. अब हथियार आ रहे हैं जो हमारे लिए जरूरी है अगर हमें अपने देश को सुरक्षित रखना है. 

बीजेपी के साथ लड़ा था विधानसभा चुनाव

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने पिछले साल कांग्रेस को अलविदा कहते हुए अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई थी और बीजेपी (BJP) के साथ विधानसभा चुनाव लड़ा. हालांकि वे एक भी सीट नहीं जीत सके. वह अपनी ही सीट भी बचाने में नाकामयाब रहे थे. ये पहली बार नहीं है जब अमरिंदर सिंह ने अपनी राजनीतिक पार्टी का किसी अन्य प्रमुख पार्टी के साथ विलय किया है. इससे पहले उन्होंने अपनी शिरोमणि अकाली दल (पंथिक) का 1998 में कांग्रेस (Congress) में विलय किया था. 

ये भी पढ़ें- 

Amarinder Singh: बीजेपी में शामिल होने के बाद अब कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिल सकता है ये पद

Amarinder Singh Joins BJP: बीजेपी में शामिल हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह, PLC का भी हुआ विलय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget