एक्सप्लोरर

दुनिया के सबसे ऊंचे क्षेत्र में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं कैप्टन शिवा चौहान, -31 डिग्री में करेंगी ड्यूटी

Capt Shiva Chauhan: फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स की तरफ से दो तस्वीरें भी शेयर की गई हैं, जिसमें कैप्टन शिवा को देख सकते हैं.

Capt Shiva Chauhan Deployed In Siachen: भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स सैपर्स की कैप्टन शिवा चौहान ने इतिहास रच दिया है. कैप्टन शिवा चौहान, सियाचिन बैटलग्राउंड में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं. कैप्टन शिवा चौहान की तैनाती कुमार पोस्ट में हुई है. बता दें कि सियाचिन को दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र माना जाता है. 

यह पहली बार है कि भारतीय सेना की ओर से किसी महिला अधिकारी की इस खतरनाक पोस्ट पर तैनाती की गई है. इस वक्त कैप्टन शिवा चौहान करीब 15,632 फीट की ऊंचाई पर मौजूद कुमार पोस्ट पर अपना फर्ज निभा रही हैं. वह -31 डिग्री के तापमान में अपनी ड्यूटी निभाएंगी. 

पोस्टिंग से पहले दी गई कड़ी ट्रेनिंग

भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के मुताबिक शिवा की पोस्टिंग कठिन प्रशिक्षण के बाद की गई है. फायर फ्यूरी कोर ने ट्वीट करके बताया, "फायर एंड फ्यूरी सैपर्स की कैप्टन शिवा चौहान दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कुमार पोस्ट में सक्रिय रूप से तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं."

फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स की तरफ से दो तस्वीरें भी शेयर की गई हैं, जिसमें कैप्टन शिवा को देखा जा सकता है. ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक बोर्ड पर ‘वेलकम टू कुमार पोस्ट’ लिखा हुआ है. इसमें समुद्र तल से पोस्ट की ऊंचाई करीब 15,632 फीट है.

 

सबसे मुश्किल क्षेत्र है कुमार पोस्ट

कुमार पोस्ट पर हमेशा 3000 सैनिकों की तैनाती रहती है. वहीं यहां पारा दिन में -21 डिग्री और रात में -31 डिग्री रहता है. बर्फबारी के चलते यहां सैनिकों को राशन-पानी या कोई दूसरी मदद पहुंचाना भी मुश्किल होता है. सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध का मैदान है. यहां भारत और पाकिस्तान के बीच में कई बार युद्ध हुआ है. 

ये भी पढ़ें-'भारत युद्ध को बढ़ावा नहीं देता, लेकिन...', चीन सीमा के नजदीक अरुणाचल में बोले राजनाथ सिंह, BRO को बताया 'ब्रो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Karwa Chauth 2026 Live: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
Embed widget