एक्सप्लोरर

"चुनावी वायदा करने से नहीं रोक सकते, सरकारी धन का सही इस्तेमाल जरूरी", मुफ्त की योजनाओं पर SC की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, "राजनीतिक दलों को चुनावी वायदा करने से नहीं रोक सकते, लेकिन यह देखना जरूरी कि सरकारी धन का इस्तेमाल सही उद्देश्य के लिए हो रहा है या नहीं".

सुप्रीम कोर्ट ने इस बात की पहचान को जरूरी बताया है कि सरकार के कौन से कदम गैरजरूरी मुफ्तखोरी हैं और कौन सचमुच लोगों के कल्याण के संवैधानिक उद्देश्य को पूरा करते हैं. चुनाव के दौरान मुफ्त की योजनाओं की घोषणा और बाद में उनके अमल से सरकारी खजाने को नुकसान पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह टिप्पणी की. सुप्रीम कोर्ट मामले में एक कमिटी बनाने की बात कह चुका है. कोर्ट ने आज सभी पक्षों को इस पर सुझाव देने का एक और मौका देते हुए सुनवाई सोमवार, 22 अगस्त के लिए टाल दी.

बीजेपी नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय की तरफ से दाखिल याचिका में राज्यों पर बकाया लाखों करोड़ रुपए के कर्ज का हवाला दिया गया है. याचिका में कहा गया है कि कर्ज में डूबे राज्य में भी चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दल मुफ़्खोरी की नई योजनाओं की घोषणा कर देते हैं. पुराना कर्ज़ चुका नहीं पाते और राज्य के ऊपर फिर से बोझ बढ़ा देते हैं. इस पर रोक नहीं लगाई गई तो देश की स्थिति श्रीलंका जैसी हो जाएगी. मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने वित्तीय मामलों की जानकारी रखने वाली संस्थाओं की एक विशेषज्ञ कमिटी के गठन पर ज़ोर दिया था.

AAP ने किया याचिका का विरोध

आम आदमी पार्टी और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) जैसी पार्टियों ने याचिका का विरोध किया है. आज डीएमके की तरफ से पेश वकील पी विल्सन ने कहा, "हम इस याचिका का विरोध करते हैं. मामले में सुनवाई की जरूरत नहीं है." इस पर चीफ जस्टिस एन वी रमना ने कहा, "आप याचिका का विरोध कर रहे हैं, इसका मतलब यह नहीं कि हम कोई आदेश पारित नहीं कर सकते. जिन लोगों को भी याचिका का विरोध करना है या उसके समर्थन में अपनी तरफ से कुछ सुझाव देने हैं, उन्हें शनिवार तक का समय दिया जा रहा है। सोमवार को मामले में सभी पक्षों को विस्तार से सुना जाएगा."

ये भी पढ़ें:

Bihar News: बिहार में जिस RJD MLC पर अपहरण के मामले में कोर्ट से है वारंट, नीतीश ने उसे बनाया कानून मंत्री

Aurangabad Road Accident: औरंगाबाद में पिकअप वैन ने पति-पत्नी की कुचला, दोनों की मौत, बाइक से जा रहे थे स्कूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget