एक्सप्लोरर

स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे कनाडा के PM ट्रूडो, CM अमरिंदर के साथ करेंगे बैठक

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो और पंजाब के सीएम कैप्टन अंरिंदर सिंह की आज पंजाब में मुलाकात होगी. इस दौरान कनाडाई पीएम गोल्डन टेंपल और पार्टिशन म्यूज़ियम भी जाएंगे. इसे लेकर पहले अनिश्चितता बनी हुई थी कि अमरिंदर सिंह कनाडा के प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे या नहीं, लेकिन अब ये दूर हो गई है.

अमृतसर: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपनी सात दिवसीय भारत यात्रा के तहत आज पंजाब के अमृतसर में होंगे. वे स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ अमृतसर के एक होटल में बैठक करेंगे. कैप्टन ने ट्वीट किया है, ‘‘कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ अमृतसर में बैठक होगी. मुझे उम्मीद है कि इस बैठक से भारत-कनाडा के बीच व्यवसाय बढ़ेगा और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध भी मजबूत होंगे."

  दोनों के मिलने पर था असमंजस, वजह थी खालिस्तान

आपको बता दें कि इसे लेकर पहले अनिश्चितता बनी हुई थी कि अमरिंदर सिंह कनाडा के प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे या नहीं. बताते चलें कि पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने पिछले साल कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन से उनके पंजाब दौरे के समय मुलाकात करने से इंकार कर दिया था. अमरिंदर सिंह ने सज्जन पर खालिस्तान समर्थक होने का आरोप लगाया था.

साल 2016 में घटी एक घटना ने पीएम ट्रूडो और सीएम अमरिंदर के नहीं मिलने की अटकलों को बढ़ावा दिया. दरअसल 2016 में पंजाब कांग्रेस प्रमुख के तौर पर कैप्टन ने कनाडाई पीएम को एक चिट्ठी लिखकर कड़ा विरोध जताया था. पंजाब विधानसभा चुनाव के सिलसिले में कैप्टन कनाडा में बसे भारतीयों से बातचीत करना चाहते थे लेकिन कनाडा से उन्हें इसकी इज्जात नहीं मिली. इसी के विरोध में कैप्टन ने ट्रूडो को वो चिट्ठी लिखी थी.

विपक्ष से भी हो सकती है मुलाकात, आज ही दिल्ली लौटेंगे ट्रूडो

इस बीच उम्मीद है कि विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भी स्वर्ण मंदिर में कनाडा के प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे. कनाडाई पीएम के इस दौरे पर उनके साथ उनकी पत्नी और तीनों बच्चे भी भारत आए हुए हैं. ट्रूडो स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे और पार्टीशन म्यूजियम का भी दौरा करेंगे. वे सुबह 10:30 बजे अमृतसर हवाई अड्डा पर उतरेंगे और दोपहर 2:20 बजे दिल्ली लौट जाएंगे.

सवालों के घेरे में कनाडाई पीएम का दौरा

आपको बता दें कि कनाडाई पीएम के इस दौरे के दौरान उनके स्वागत को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. ये भी कहा जा रहा है कि उनके स्वागत में भारत वैसी गर्मजोशी नहीं दिखा रहे जैसी बीते समय में कई राष्ट्र प्रमुखों के दौरे के दौरान दिखाई गई है.

यहां पढ़ें, क्यों उठ रहे हैं ऐसे सवाल- सवालों के घेरे में कनाडाई पीएम के स्वागत का तरीका, सात दिन के भारत दौरे पर हैं ट्रूडो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA पर सरकार का स्टैंड क्लियर, विपक्ष के विरोध के बीच उठाया ये बड़ा कदम
FCRA पर सरकार का स्टैंड क्लियर, विपक्ष के विरोध के बीच उठाया ये बड़ा कदम
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget