एक्सप्लोरर

IIM में पढ़ने वालों को खुशखबरीः छात्रों को डिप्लोमा की जगह अब डिग्री

नई दिल्लीः भारतीय प्रबंध संस्थान यानी आईआईएम जल्द ही अपने छात्रों को डिग्री भी मुहैया करा सकेंगे. इससे विश्व स्तर पर आईआईएम से पढ़े लोगों के लिए संभावनाएं और बढ़ जाएगी. इससे फिलहाल करीब 10 हजार छात्रों को फायदा हो सकता है.

अहमदाबाद स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान यानी आईआईएम में दाखिला लेना जितना मुश्किल है, पढ़ाई पूरी करने के बाद भविष्य के बेहतर होने की संभावनाएं उतनी ही ज्यादा होती है. कुछ इसी तरह की स्थिति देश भर में स्थित बाकी 18 आईआईएम के लिए भी हैं. स्नातक की पढ़ाई करने के बाद इन संस्थानों में तालीम पूरी करने के बाद डिप्लोमा या फेलो प्रोगाम मिलता है. ये एमबीए और पीएचडी के बराबर तो माने जाते हैं, लेकिन विश्व स्तर पर समान मान्यता नहीं मिलती. लेकिन अब ये स्थिति ऐसी नहीं रहेगी. क्योंकि सरकार ने आईआईएम विधेयक संसद में पेश करने का फैसला किया है.

विधेयक के कानून बनने के बाद सबसे बड़ा बदलाव ये होगा कि आईआईएम डिप्लोमा की जगह डिग्री दे सकेंगे. इससे विश्व स्तर पर आईआईएम की साख और बढ़ेगी. इसका फायदा अभी दस हजार से भी ज्यादा छात्रों को मिल सकता है जो इस समय विभिन्न आईआईएम में अलग-अलग पाठयक्रम पूरा करने में जुटे हैं.

नए विधेयक के कानून बनने के बाद

  • आईआईएम को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रुप में दर्जा मिलेगा
  • तमाम आईआईएम को पूर्ण स्वायत्ता मिलेगी, साथ ही जवाबदेही भी तय की जाएगी
  • संस्थान का प्रबंधन बोर्ड के सुपुर्द होगा. बोर्ड चेयरपर्सन और डायरेक्टर चुनेगा जो संस्थान को चलाएंगे
  • बोर्ड में पुराने छात्रों के साथ-साथ विशेषज्ञों को जगह दी जाएगी
  • बोर्ड में महिलाओं और अनुसूचित जाति या जनजातियों को नुमाइंदों को जगह देने के लिए विशेष प्रावधान
  • एक स्वतंत्र संस्था संस्थान के कार्यकलाप की समय-समय पर समीक्षा करेगी और उसके रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाएंगे
  • आईआईएम का सालाना रपट संसद में पेश होगा. साथ ही कैग को ऑडिट का अधिकार मिलेगा

फाइनेंशियल टाइम्स की ओर जारी होने वाली सालाना ग्लोबल एमबीए रैंकिंग में दुनिया के 100 चुनिंदा बी स्कूल में आईआईएम अहमदाबाद 24 वें स्थान पर है जबकि आईआईएम बैंगलुरु 62 वें स्थान पर. आईआईएम को छोड़ बाकी भारतीय बी स्कूल में हैदराबाद स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस 29 वें स्थान पर है.

वैसे तो सरकार ये हमेशा से कहती रही है कि आईआईएम को स्वायत्तता मिली हुई है. लेकिन बीते वर्षों में कई ऐसे वाकये सामने आए जिसकी वजह से स्वायत्तता को लेकर सवाल उठे. फिलहाल, उम्मीद की जानी चाहिए कि विधेयक के कानून बनने के बाद ये बहस खत्म हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget