एक्सप्लोरर

CAA-NRC Protest: रिकार्ड तोड़ ठंड में भी सड़कों पर जमे हुए हैं जामिया के प्रदर्शनकारी

जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र रोज की तरह अब भी सड़कों पर धरना दे रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली में आज 5 डिग्री सेल्सियस तापमान है.

नई दिल्ली: दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच सूरज भले ही न निकला हो लेकिन नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी का विरोध कर रहे जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र रोज की तरह अब भी सड़कों पर धरना दे रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली में आज 5 डिग्री सेल्सियस तापमान है.

छात्रों के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी अध्यापक संघ (डूटा) की पूर्व अध्यक्ष नंदिता नारायण ने अपने संबोधन में कहा, "सत्ता में बैठी सरकार की मानसिकता हर उस स्वर का दमन करने की है, जो उसके खिलाफ है या लोकतंत्र के समर्थन में है, लेकिन जामिया और अन्य विश्वविद्यालयों के जागरूक छात्रों के चलते ऐसा नहीं हो सकेगा." उन्होंने आमजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीएए के खिलाफ शुरू हुए आंदोलन में पहली बार वे लोग भी शामिल हुए हैं, जिनका राजनीति से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है.

नए साल का जश्न: दिल्ली में होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, नशे में ड्रामा किया तो होगी कड़ी कार्रवाई

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष कंवलप्रीत कौर ने कहा कि जो लोग देश के नागरिकों को उनके कपड़ों से पहचानते हैं और उनके खिलाफ हिंसा का समर्थन करते हैं, वे फासीवादी हैं. कौर ने कहा कि जामिया और अन्य विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने व कड़ाके की ठंड में प्रदर्शन कर रही शाहीन बाग की जुझारू महिलाओं ने सीएए के खिलाफ जोरदार जवाब दिया है.

मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रहे रमाशंकर सिंह भी सोमवार को जामिया पहुंचे. उन्होंने कहा कि भारत का मुसलमान हमेशा से देश के पक्ष में था और भविष्य में भी रहेगा. उन्होंने सरकार की निंदा करते कहा कि जो लोग मुस्लिमों को देश से बाहर निकालने की बात करते हैं, उनका मुंहतोड़ जवाब उन्हें मिल रहा है. रमाशंकर ने आगे कहा कि जो जामिया आजादी के संघर्ष में देश के साथ था, उसे कोई भी ताकत ध्वस्त नहीं कर सकती.

यह भी पढ़ें-

Weather UPDATE: भीषण सर्दी से ठिठुर रहा है आधा हिंदुस्तान, देरी से चल रही हैं 34 ट्रेनें, हवाई यातायात भी प्रभावित

पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी की बेटी ‘नागरिकता’ को मिला जन्म प्रमाणपत्र सुशील मोदी का पीके पर निशाना, कहा- राजनीति को बाजार बनाने वाले गठबंधन धर्म के खिलाफ काम कर रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ', CWC की मीटिंग में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
'जिनके नाम कटे, उनके बारे में हमें बताओ', CWC की मीटिंग में बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- रिहा करें
नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- रिहा करें
Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
Explained: $18B का मेगा डील, Essar ग्रुप रचेगा अमेरिका में इतिहास, जानिए 5 बड़े मायने!
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget