एक्सप्लोरर

CAA के खिलाफ थम नहीं रहा छात्रों का गुस्सा, अब BHU के छात्र ने दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने से मना किया

बीएचयू के छात्र से पहले CAA-NRC को लेकर विरोध जताते हुए पांडिचेरी यूनिवर्सिटी की जनसंचार की एक छात्रा ने गोल्ड मेडल लेने से मना कर दिया था.

वाराणसी: काशी हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का विरोध और समर्थन दोनों देखने को मिला. जहां विरोध प्रदर्शन कर रहे बनारस के लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में एक विद्यार्थी ने डिग्री लेने से मना कर दिया. वहीं, कई छात्रों ने "वी सपोर्ट सीएए एंड एनआरसी" का स्टीकर लगाकर उपाधि ली.

छात्रों के साथ यूनिवर्सिटी के कुछ शिक्षकों ने भी सीएए और एनआरसी का समर्थन किया. बीएचयू के 101 वें दीक्षांत समारोह में कला के इतिहास के विद्यार्थी रजत सिंह ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान छात्रों की गिरफ्तारी के विरोध में डिग्री लेने से मना कर दिया. इस दौरान दर्जनों अन्य विद्यार्थियों ने "वी सपोर्ट सीएए एंड एनआरसी" का स्टीकर लगाकर उपाधि ग्रहण की.

उधर, कुछ विद्यार्थियों ने संशोधित नागरिकता कानून व राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों की गिरफ्तारी को लेकर पोस्टर हाथ में लेकर अपना विरोध जताया. छात्रों का आरोप है कि बनारस में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे 69 लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया. उनका कहना है कि बनारस के प्रदर्शन में किसी भी प्रकार की कोई हिंसा नहीं हुई थी. इसके बावजूद पुलिस ने लोगों को डराने के लिए फर्जी मामले दर्ज किये हैं.

छात्र नेता अरुण कुमार चौबे ने संशोधित नागरिकता कानून व राष्ट्रीय नागरिक पंजी का समर्थन करते हुए कहा कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का प्रत्येक छात्र राष्ट्र के लिए समर्पित है. सीएए का विरोध करने वालों के खिलाफ सरकार को कठोर से कठोर कारवाई करनी चाहिए. गौरतलब है कि एक दिन पहले पांडिचेरी विश्वविद्यालय की जनसंचार की एक छात्रा रबीहा अब्दुर्रहीम ने सीएए और एनआरसी के विरोध में स्वर्ण पदक लेने से मना कर दिया था.

गृह मंत्री अमित शाह बोले- NPR और NRC दोनों अलग है, डिटेंशन सेंटर का एनआरसी से संबंध नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget