एक्सप्लोरर

C Voter Survey: कोरोना की दूसरी लहर के बीच पीएम मोदी का चुनाव प्रचार करना कितना सही? जानें क्या है लोगों की राय

ABP News- C Voter Survey: कोरोना की दूसरी लहर के बीच पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में कुछ सप्ताह पहले विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए थे.

ABP News- C Voter Survey: देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाया है. ऐसे समय में विधानसभा चुनाव कराए जाने को लेकर तमाम लोगों ने सवाल उठाए. विपक्षी दलों ने पीएम मोदी की रैली पर भी सवाल उठाए. इस बीच मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर एबीपी न्यूज़ के लिए सी-वोटर ने सर्वे किया है. इस सर्वे में लोगों से पूछा गया कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच पीएम मोदी का प्रचार कितना सही था? 

सर्वे में 34 फीसदी शहरी और 29 फीसदी ग्रामीण लोगों ने कहा कि पीएम मोदी का प्रचार करना सही था. वहीं 58 फीसदी शहरी और 61 फीसदी ग्रामीण लोगों ने कहा कि पीएम मोदी का प्रचार करना गलत था. वहीं आठ फीसदी शहरी और 10 फीसदी ग्रामीण लोगों ने कहा कि कह नहीं सकते. सर्वे के मुताबिक, पीएम मोदी का प्रचार करना शहरी और ग्रामीण दोनों को पसंद नहीं आया.

लोगों से सवाल किया गया कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच विधानसभा और पंचायत चुनाव टाल देना चाहिए था? इस सवाल पर बड़ी तादाद में जनता चुनाव टालने की पक्षधर दिखी. 62 फीसदी शहरी और 60 फीसदी ग्रामीण लोगों ने कहा कि हां टाल दिए जाने थे. वहीं 27 फीसदी शहरी और 28 फीसदी ग्रामीण लोग नहीं टाले जाने के पक्ष में थे. 11 फीसदी शहरी और 12 फीसदी ग्रामीण लोगों ने कहा कि कह नहीं सकते हैं.

बता दें कि मार्च और अप्रैल के महीने में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले गए थे. वहीं उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी. सत्तारूढ़ दल का कहना है कि चुनाव कराए जाने का फैसला चुनाव आयोग का था.

नोट- ये स्नैप पोल 23 से 27 मई के बीच किया गया है. सर्वे में 12 हजार 70 लोगों से बात की गई है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी तक है.

C Voter Survey: मोदी सरकार-2 से सबसे बड़ी नाराजगी? जानें- क्या कहते हैं सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर

Embed widget