एक्सप्लोरर

11 मौतें: CCTV में फांसी के लिए स्टूल लाते दिखे परिवार के लोग, ललित पर खुदकुशी के लिए उकसाने का शक

रजिस्टर के मुताबिक, ललित दावा करता था कि सपने में उसके पिता आते हैं जो उसे आदेश देते हैं. अब पूरा परिवार ललित की बात बस इसलिए मानता था, क्योंकि उन्हें लगता था ये ललित के मृत पिता का आदेश है.

नई दिल्ली: बुराड़ी में एक परिवार के 11 लोगों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है. इस फुटेज में परिवार के कुछ सदस्यों को उन स्टूलों और तारों को लाते देखा जा सकता है, जिनका प्रयोग बाद में फांसी लगाने में किया गया था. पुलिस की जांच से अब तक जो बातें निकल कर आ रही हैं उसके मुताबिक घर के छोटे बेटे ललित ने ही सबको सामूहिक आत्महत्या के लिए उकसाया था. रात 10 बजे पांच स्टूल लाती दिखीं मां-बेटी परिवार के घर के सामने वाले घर के बाहर लगे कैमरे के फुटेज में दिखता है कि परिवार की बड़ी बहू सविता और उसकी बेटी नीतू रात 10 बजे पांच स्टूल ला रही हैं. इन्हीं स्टूलों को बाद में परिवार के लोगों ने फांसी लगाने में इस्तेमाल किया था. इतना ही नहीं रात 10.20 पर नीचे की फर्नीचर की दुकान से तार ऊपर लेकर गए, जो सीसीटीवी में है. 11 रजिस्टर भी बरामद पुलिस ने 11 रजिस्टर भी बरामद किए हैं, जिनमें बीते 11 सालों में लिखा गया है. घर के छोटे बेटे ललित पर शक है कि उसने ही परिवार को खुदकुशी के लिए उकसाया था. पुलिस ने कहा कि डायरियों में लिखी गई बातें कथित खुदकुशी से मेल खाती हैं.  हालांकि रजिस्टर में आत्महत्या की बात नहीं थी, क्योंकि पूजा विशेष के बाद हाथ खोलने का भी जिक्र था. घर वालों को धमकी देता था ललित  इस पूरे मामले में जो सबसे चौंकाने वाली बात है वो ये है कि रजिस्टर के मुताबिक, ललित दावा करता था कि सपने में उसके पिता आते हैं जो उसे आदेश देते हैं. अब पूरा परिवार ललित की बात बस इसलिए मानता था, क्योंकि उन्हें लगता था ये ललित के मृत पिता का आदेश है. ललित घर वालों को धमकी भी देता था कि अगर ऐसा नहीं किया तो डैडी ये कर देंगे. अपने पिता की आवाज़ निकाल रहा था ललित कहा जा रहा है कि पिछले 11 साल से ललित के सपने में पिता आ रहे थे और 11 साल से वो अपने पिता की आवाज़ निकाल रहा था. परिवार के 11 सदस्यों के अलावा ये बात किसी को पता नहीं थी. पुलिस की जांच में घर से कोई धार्मिक ग्रंथ नहीं मिला है और ना ही कोई स्प्रिजुअल बुक्स. सिर्फ हनुमान चालीसा और गयंत्री मंत्र मिले हैं. पूजा सात दिन से चल रही थी. नौ लोगों ने पांच स्टूल इस्तेमाल किए. छठा स्टूल प्रतिभा को इस्तेमाल करना था. ये परिवार भाटिया नहीं चुंडावत है- पुलिस जांच के मुताबिक सब कुछ एक्सीडेंटल हुआ, क्योंकि रजिस्टर में लिखा था कि इस प्रक्रिया के बाद हाथ खोलने थे जैसे कि रजिस्टर में लिखा था. इनका विश्वास था कि इस प्रक्रिया से उनकी शक्तियां बढ़ जाएंगी और सब इसके बाद एक दूसरे के हाथ खोलने में मदद करेंगे. पुलिस ने ये बताया कि ये परिवार भाटिया नहीं चुंडावत है. दरअसल घर की जो बेटी प्रतिभा की शादी भाटी परिवार में हुई थी, वो ट्यूशन पढ़ाती थी. बच्चे उन्हें भाटिया बोलते थे. इसलिए सब उन्हें भाटिया बोलने लगे, क्योंकि दिल्ली में भाटिया ज्यादा है. इसलिए ये लोग भाटिया परिवार के नाम से जाने जाने लगे. यह भी पढ़ें- नहीं सुलझा दिल्ली का विवाद, सर्विसेज विभाग ने कहा- केजरीवाल को ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार नहीं केजरीवाल का हमला- मोदी सरकार ने 3 साल बर्बाद किए, सिसोदिया बोले- अब हम करेंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग SC के फैसले पर सिसोदिया का एलान, अब हमें हर फाइल LG से मंजूर कराने की जरूरत नहीं दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं और LG को बताई अधिकारों की हद, जानें- SC के फैसले की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget