एक्सप्लोरर

'ओबीसी नेताओं का अपमान करने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी', कर्पूरी ठाकुर का जिक्र करते हुए संसद में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस को अति पिछड़ा व्यक्ति बर्दाशत नहीं था इसलिए 1987 में कर्पूरी ठाकुर को प्रतिपक्ष के नेता के रूप में स्वीकार करने से मना कर दिया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (5 फरवरी, 2024) को संसद में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी नेताओं का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री के पद से हटाने के लिए कई प्रयास किए गए. साथ ही पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यूपीए सरकार ने ओबीसी समुदाय के साथ न्याय नहीं किया, अन्याय ही किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाण पर अपने धन्यवाद प्रस्ताव पर संबोधन दे रहे थे. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को अति पिछड़ा व्यक्ति बर्दाशत नहीं हुआ और उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को प्रतिपक्ष के नेता के रूप में स्वीकार करने से भी मना कर दिया था.

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने कर्पूरी ठाकुर को पद से हटाने के प्रयास किए
प्रधानमंत्री ने कहा, 'कांग्रेस की यूपीए सरकार ने ओबीसी समुदाय के साथ भी कोई न्याय नहीं किया, अन्याय किया. इन लोगों ने ओबीसी नेताओं का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. कुछ दिन पहले जब कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिया गया , हमने वो सम्मान दिया. याद करिए उस कर्पूरी ठाकुर को.' पीएम मोदी ने आगे कहा कि अति पिछड़े समाज से ओबीसी समुदाय से उस महापुरुष के साथ क्या व्यवहार हुआ था. 1970 में बिहार के मुख्यमंत्री बने. उनको पद से हटाने के लिए कैसे-कैसे खेल खेले गए थे. उनकी सरकार अस्थिर करने के लिए क्या कुछ नहीं किया गया था. 

पीएम मोदी ने यह भी कहा, 'कांग्रेस को अति पिछड़ा व्यक्ति बर्दाशत नहीं हुआ था. 1987 में जब कांग्रेस के पास पूरे देश में उनका झंडा फहरता था. सत्ता ही सत्ता थी तब उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को प्रतिपक्ष के नेता के रूप में स्वीकार करने से मना कर दिया और कारण क्या दिया. वो संविधान का सम्मान नहीं कर सकते.'

पीएम मोदी ने खुद को बताया सबसे बड़ा ओबीसी
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जिस कर्पूरी ठाकुर ने पूरा जीवन लोकतंत्र के सम्मान के लिए और संविधान की मर्यादाओं के लिए खपा दिया, उनका अपमान करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के हमारे साथियों को आजकल इस पर बहुत चिंता होती है कि सरकार में ओबीसी के कितने लोग हैं, कितने पद पर हैं उसका हिसाब-किताब करते रहते हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने हंसते हुए अपनी ओर इशारा करते हुए कहा, 'मैं हैरान हूं कि इन्हें सबसे बड़ा ओबीसी नजर नहीं आता है. आंखें बंद करके बैठ जाते हैं.' 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें:-
Sudhanshu Trivedi in Rajya Sabha: राम, राहुल और नेहरू का जिक्र कर राज्यसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे सुधांशु त्रिवेदी, जानें क्या-क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यौन उत्पीड़न, बलात्कार और धर्म परिवर्तन..., TCS नासिक केस में HR निदा खान फरार, अब तक क्या-क्या हुआ?
यौन उत्पीड़न, बलात्कार और धर्म परिवर्तन..., TCS नासिक केस में HR निदा खान फरार, अब तक क्या-क्या हुआ?
'लव ट्रैप': पहले दोस्ती, फिर अश्लील Video, उसके बाद ब्लैकमेलिंग का ऐसे शुरू होता है खेल
'लव ट्रैप': पहले दोस्ती, फिर अश्लील Video, उसके बाद ब्लैकमेलिंग का ऐसे शुरू होता है खेल
BRICS Summit 2026: एक साल में रूस के राष्ट्रपति पुतिन का दूसरा भारत दौरा, ब्रिक्स समिट में शिरकत पर क्रेमलिन की मुहर
एक साल में रूस के राष्ट्रपति पुतिन का दूसरा भारत दौरा, ब्रिक्स समिट में शिरकत पर क्रेमलिन की मुहर
परिसीमन पर सियासी घमासान: नॉर्थ vs साउथ विवाद तेज, महिला आरक्षण के बीच बढ़ा तनाव, समझें पूरा गणित
परिसीमन पर सियासी घमासान: नॉर्थ vs साउथ विवाद तेज, महिला आरक्षण के बीच बढ़ा तनाव, समझें पूरा गणित

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
CBSE 10th Result 2026: ​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
Embed widget