एक्सप्लोरर

बजट 2018: 3 लाख तक की आय हो सकती है टैक्स फ्री, बढ़ सकती है इनकम टैक्स छूट की सीमा

चुनावी साल में पेश होने वाले इस बजट में स्टैंडर्ड डिड्क्शन में छूट दी जा सकती है. यानी 80 सी के तहत 1.5 लाख रुपये छूट की सीमा भी बढ़ायी जा सकती है.

नई दिल्ली: आज सुबह ठीक 11 बजे वित्त मंत्री अरूण जेटली संसद में बजट भाषण की शुरूआत करेंगे, मोदी सरकार का ये आखिरी पूर्ण बजट है क्योंकि लोकसभा चुनाव का वक्त आ चुका है इसलिए हम सबके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि इस बार बजट में राहत मिलने वाली है या फिर बोझ और ज्यादा बढ़ने वाला है. उम्मीद है कि मोदी सरकार टैक्स छूट की सीमा बढ़ा सकती है. सवाल ये है कि टैक्स छूट कितनी बढ़ेगी और बढ़ी तो इसके मायने आम जनता के लिए और सरकार के लिए क्या होंगे? सुबह 11 बजे पेश होगा मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट, मिडिल क्लास को राहत मिलने की उम्मीद अनुमान है कि सरकार टैक्स छूट की सीमा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर सकती है. ऐसे में-
  • 3-5 लाख रुपये तक की आय पर 5 फीसदी का टैक्स लग सकता है.
  • 5-10 लाख तक की आमदनी पर 20 फीसदी टैक्स का अनुमान है.
  • जबकि 10 लाख रुपये से ज्यादा की आमदनी पर 30 फीसदी का टैक्स लग सकता है.
अगर टैक्स छूट की सीमा में 50 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई तो SBI की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुल 75 लाख करदाता आयकर के दायरे से बाहर हो जाएंगे और सरकार को करीब साढ़े 9 हजार करोड़ का नुकसान होगा. जाहिर है लोकलुभावन बजट पेश करने से पहले सरकार के जहन में ये चिंता भी होगी, क्योंकि नोटबंदी के बाद से तमाम कोशिशों के बाद सरकार 18 लाख नए लोगों को आयकर के दायरे में लाने में कामयाब हो पाई. बजट 2018: जानिए कैसे तैयार होता है देश का बजट, कौन-कौन होते हैं शामिल? अनुमानित टैक्स स्लैब से कम आमदनी वाले लोगों को फायदा दिख रहा है. 5 लाख रुपये तक की आमदनी वालों को 2500 रुपये का मुनाफा हो सकता है. चुनावी साल में पेश होने वाले इस बजट में स्टैंडर्ड डिड्क्शन में छूट दी जा सकती है. यानी 80 सी के तहत 1.5 लाख रुपये छूट की सीमा भी बढ़ायी जा सकती है. बजट में टैक्स स्लैब की दूसरी संभावना क्या है? इनकम टैक्स की छूट की सीमा में बढ़ोतरी की उम्मीद तो है लेकिन 5 लाख से ज्यादा की आमदनी वाले लोगों के लिए टैक्स छूट का दूसरा विकल्प भी हो सकता है. आय (रु.)           मौजूदा टैक्स स्लैब                आय              संभावित टैक्स स्लैब 2-5 लाख              0 %                              2.5 लाख             0%                              2.5-5 लाख           10 %                            2.5-5 लाख          5% 5-10 लाख               20%                          5-7.5 लाख           10% 10 लाख +               30%                          7.5-10 लाख          20%                                                                10 लाख+              30%   लेकिन ये टैस्स स्लैब का ये विकल्प लागू हुआ तो सिर्फ 5-7.5 लाख रुपये कमाने वाले करदाताओं को ही फायदा होगा. वहीं, 5-7.5 लाख रुपये कमाने वाले करदाताओं को 25 हजार रुपये का मुनाफा होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- 'विकसित भारत के संकल्प को साकार करें'
LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- 'विकसित भारत के संकल्प को साकार करें'
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget