एक्सप्लोरर

Election 2024: किस बात से नाराज थे बीएसपी से इस्तीफा देने वाले सांसद रितेश पांडेय? जानें चिट्ठी में क्या लिखा

Ritesh Pandey Resignation News: रितेश पांडेय ने इस्तीफे के पीछे की वजह बताते हुए लिखा है कि मुझे न तो पार्टी की बैठकों में बुलाया जा रहा है और न ही नेतृत्व स्तर पर संवाद किया जा रहा है.

Ritesh Pandey Resigns from BSP: आगामी लोकसभा चुनाव के पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) को बड़ा झटका लगा है. आंबेडकर नगर से बीएसपी के सांसद रितेश पांडेय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के बाद एक तरफ जहां उनके बीजेपी में जाने की बात हो रही है, तो दूसरी तरफ कई लोग उस वजह पर बात कर रहे हैं जिस कारण उन्होंने बीएसपी छोड़ने का फैसला किया है. रितेश पांडेय ने इस्तीफे के साथ एक लेटर जारी करते हुए उसकी वजह भी बताई है. 

रितेश पांडेय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर अपना इस्तीफा पत्र शेयर किया है. बसपा सुप्रीमो मायावती को संबोधित करते हुए रितेश पांडेय ने लिखा है, "सार्वजनिक जीवन में बसपा के माध्यम से जब से मैंने प्रवेश किया, आपका मार्गदर्शन मिला. पार्टी पदाधिकारियों का सहयोग मिला और पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने मुझे हर कदम पर अंगुली पकड़कर राजनीति एवं समाज के गलियारे में चलना सिखाया. पार्टी ने मुझे यूपी विधानसभा और लोकसभा का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया. पार्टी ने मुझे संसदीय दल के नेता के रूप में काम करने का मौका भी दिया. इस विश्वास के लिए मैं आपके, पार्टी के, पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के प्रति हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं."

'पार्टी बैठकों में नहीं किया जाता था शामिल'

रितेश पांडेय ने आगे कहा कि लंबे समय से मुझे न तो पार्टी की बैठकों में बुलाया जा रहा है और न ही नेतृत्व के स्तर पर संवाद किया जा रहा है. मैंने आपसे और शीर्ष पदाधिकारियों से संपर्क करने के लिए, आपसे मुलाकात करने के लिए अनगिनत प्रयास किए, लेकिन उनका कोई नतीजा नहीं निकला. इस दौरान मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलता रहा. अब मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि पार्टी को मेरी जरूरत नहीं रही. इसलिए मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने का फैसला किया है. पार्टी से नाता तोड़ने का निर्णय़ भावनात्मक रूप से कठिन है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget