एक्सप्लोरर

Ramesh Bidhuri Remark: BSP सांसद दानिश अली का आरोप, 'रमेश बिधूड़ी के बयान के बाद मुझे धमकियां दी जा रही हैं'

Ramesh Bidhuri Controversy: बहुजन समाज पार्टी के नेता दानिश अली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुद को मिल रही धमकियों का स्क्रीनशॉट शेयर किया है.

Danish Ali On Ramesh Bidhuri Remark: बहुजन समाज पार्टी (BSP) नेता दानिश अली ने बुधवार (27 सितंबर) को दावा किया कि उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद रमेश बिधूड़ी की लोकसभा में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद कुछ लोग उन्हें घृणात्मक और धमकी भरे मैसेज भेज रहे थे. इस मामले में उन्होंने दिल्ली पुलिस से कार्रवाई करने का आग्रह किया.

अली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिधूड़ी की अपमानजनक टिप्पणियों का जिक्र करते हुए हिंदी में एक कथित नफरत भरे मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया.

'मुझे मिल रहीं जान से मारने की धमकियां'
अमरोहा से लोकसभा सांसद ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, "पिछले शुक्रवार को संसद में जो कुछ हुआ उसके बाद से कुछ लोग मुझे नफरत भरे संदेश भेज रहे हैं और मुझे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं. आशा है कि दिल्ली पुलिस इस पर ध्यान देगी और उचित कार्रवाई करेगी." साथ ही उन्होंने इस पोस्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया.

बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बीते गुरुवार को चंद्रयान-3 की सफलता पर संसद में हो रही चर्चा के दौरान दानिश अली पर निशाना साधते हुए रमेश बिधूड़ी ने जो टिप्पणी की थी, उस पर जमकर हंगामा हो रहा है. विपक्षी नेताओं ने बीजेपी सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

एक्स पर शेयर किया वीडियो
इससे पहले मंगलवार (26 सितंबर) को अली ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया.  30 सेकंड से अधिक की वीडियो क्लिप में वह आसन के सामने बिधूड़ी की टिप्पणी का विरोध करते और भाजपा सांसद से माफी मांगने की मांग करते नजर आ रहे हैं.

बीजेपी पर लगाया आरोप
वहीं, बसपा सांसद ने सोमवार (25 सितंबर) को सत्तारूढ़ दल के नेता के खिलाफ कार्रवाई में देरी पर सवाल उठाया था और कहा था कि ऐसा लग रहा है कि उनके और उनके समुदाय के खिलाफ इस तरह टिपण्णी के लिए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने बिधूड़ी को मंजूरी दी थी.

अली ने यह भी दावा किया, "घटना वाले दिन से ही मेरे खिलाफ सबूत खोजे जा रहे हैं. बीजेपी के कई सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से लोकसभा में मेरे आचरण की जांच करने का आग्रह भी किया है."

विपक्ष ने बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
अली ने बीते शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष बिरला को पत्र लिखकर बिधूड़ी द्वारा सदन में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का मामला विशेषाधिकार समिति को सौंपने की मांग की थी. वहीं, कांग्रेस, टीएमसी और एनसीपी के कई सदस्यों ने भी बिरला को पत्र लिखकर बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

यह भी पढ़ें- Bhagat Singh Birth Anniversary: पिता ने ऐसा क्या किया कि नाराज हो गए थे भगत सिंह, जेल से लिखी चिट्ठी- '...तो मैं इसे गद्दारी से कम न मानता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget