एक्सप्लोरर

उपचुनाव में अखिलेश का साथ नहीं देंगी मायावती, कहा- गोरखपुर, फूलपुर की तरह पार्टी नहीं निभाएगी भागीदारी

बीएसपी की ओर से जारी किये गये बयान के मुताबिक मायावती ने कहा कि बीएसपी अब आगामी किसी भी उपचुनाव में गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव की तरह सक्रिय भागीदारी नहीं करेगी.

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने समाजवादी पार्टी (एसपी) को बड़ा झटका देते हुए अगले उपचुनावों में समाजवादी पार्टी का साथ नहीं देने का ऐलान किया है. मायावती की पार्टी बीएसपी ने बयान जारी कर कहा है कि गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव की तरह किसी भी उपचुनाव में वो सक्रिय हिस्सा नहीं लेगी.

अखिलेश के लिए झटका इसलिए है क्योंकि कैराना लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है और बीएसपी का संकेत साफ है कि इसमें एसपी की मदद नहीं करेगी. हालांकि मायावती 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मात देने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

सोमवार को बीएसपी की ओर से जारी किये गये बयान के मुताबिक मायावती ने कहा ''बीएसपी अब आगामी किसी भी उपचुनाव में गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव की तरह सक्रिय भागीदारी नहीं करेगी. बीएसपी को अब अपनी पूरी ताकत सर्वसमाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगानी है और हालात को पूरी तरह से अपने पक्ष में करने का पूरे जी-जान से प्रयास करना है.''

मायावती ने 13 मॉल एवेन्यू स्थित अपने निवास पर आयोजित बैठक के बाद मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "बीजेपी सरकारों में दलित व पिछड़ा वर्ग जीवन के हर क्षेत्र में और भी ज्यादा पिछड़ते चले जा रहे हैं. यही कारण है कि पिछले 65 वर्षो में बीजेपी और आरएसएस को सत्ता से दूर रखा गया."

‘मुंह में राम, बगल में छुरी’ को चरितार्थ कर रही है बीजेपी और मोदी सरकार: मायावती

मायावती ने बीजेपी सरकार को संकीर्ण, जातिवादी व सांप्रदायिक करार देते हुए कहा कि बाबा साहेब के सपनों का भारत बीजेपी और आरएसएस एंड कंपनी के राज में कभी नहीं बन सकता.

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 'मन की बात' में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम का जो इस्तेमाल किया, वह केवल ढोंग व नाटकबाजी है. मोदी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में विशेषकर दलितों के लिए बहुत नाटक व ढोंग हो चुका है.''

क्या अखिलेश मायावती में फूट डालकर 2019 जीतेगी बीजेपी ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget