एक्सप्लोरर

बीजेपी को हराने के लिए मायावती किसी भी पार्टी से गठबंधन को तैयार

दिल्ली में उनके घर पर देश भर से आए बीएसपी के को-ऑर्डिनेटर की बैठक हुई. मायावती ने बीएसपी नेताओं को मीडिया से दूर रहने की सलाह दी है.

यूपी: बीजेपी को हराने के लिए बीएसपी किसी भी पार्टी से गठबंधन को तैयार है. इस फ़ैसले का एलान ख़ुद मायावती ने किया. दिल्ली में उनके घर पर देश भर से आए बीएसपी के को-ऑर्डिनेटर की बैठक हुई. मायावती ने बीएसपी नेताओं को मीडिया से दूर रहने की सलाह दी है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी नेता गठबंधन पर कुछ भी नहीं बोलेगा. जो भी बताना और कहना होगा, वो ख़ुद कहेंगी. मीटिंग की शुरुआत में ही बहिनजी ने जयप्रकाश को पार्टी से बाहर किए जाने का फ़रमान सुना दिया. उन्होंने कहा कि बीएसपी एक अनुशासित पार्टी है और हम किसी नेता पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करते हैं.

इसी हफ़्ते लखनऊ में बीएसपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में जयप्रकाश ने राहुल गांधी को ख़ूब भला बुरा कहा था. वे तो ये तक बोल गए थे कि विदेशी महिला के बेटा होने के नाते राहुल कभी देश के पीएम नहीं बन सकते हैं. तब जयप्रकाश पार्टी के उपाध्यक्ष और नेशनल को-ऑर्डिनेटर थे. बीएसपी में मायावती के बाद वे सबसे ताक़तवर नेता बन गए थे. लेकिन इस बयान के बाद जयप्रकाश को सभी पदों से हटा दिया गया था.

बाद में बहिन जी को पता चला कि जयप्रकाश ने तो पीएम नरेन्द्र मोदी को गब्बर सिंह कह दिया था. ये पता चलते ही मायावती ने उन्हें अब पार्टी से भी बाहर कर दिया है. मंच से भाषण देते हुए जयप्रकाश ने कहा था “मैं जय हूं और वीरू के साथ मिल कर गब्बर सिंह का सफ़ाया कर दूंगा”. बीएसपी सांसद वीर सिंह को वे वीरू कहते थे.

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले बीएसपी ने जेडी एस से चुनावी गठबंधन किया था. पार्टी का एक ही विधायक चुना गया. कांग्रेस और जेडीएस की सरकार में बीएसपी भी साझीदार है. हरियाणा में पार्टी पहले ही इंडियन नेशनल लोकदल से गठबंधन कर चुकी है. छत्तीसगढ़ में मायावती ने अजीत जोगी की पार्टी से चुनावी समझौता किया है. अब मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस से गठबंधन की तैयारी है. बातचीत आख़िरी दौर में है. लोकसभा चुनाव के लिए मायावती ने यूपी में अखिलेश यादव से समझौता फ़ाइनल कर लिया है.

कांग्रेस भी इस गठबंधन में साझीदार रहेगी. कांग्रेस को लेकर अखिलेश यादव को एतराज़ है. लेकिन मायावती इन्हें राज़ी कर लेंगी. समाजवादी पार्टी और बीएसपी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. अभी इस पर बातचीत जारी है. मायावती को लगता है कि अगले लोकसभा चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा. ऐसे हालात में वे प्रधानमंत्री पद की दावेदार हो सकती हैं. इसी लिए बहिन जी हर क़दम फूंक फूंक कर रख रही हैं. वैसे पिछले चुनाव में बीएसपी का खाता तक नहीं खुल पाया था. लेकिन बदले राजनैतिक माहौल में अब मायावती बीजेपी के मुक़ाबले एक मज़बूत चेहरा बन कर उभरी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget