एक्सप्लोरर

हरियाणा: जेजेपी और बीएसपी मिलकर लड़ेंगी विधानसभा चुनाव- दुष्यंत चौटाला

राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में बीएसपी 50 सीटों पर और जेजेपी 40 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 47 सीटें जीतकर पहली बार राज्य में सरकार बनायी थी.

नई दिल्ली: जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने रविवार को एलान किया कि वे हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी. जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में बीएसपी 50 सीटों पर और जेजेपी 40 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी. हाल के लोकसभा चुनाव में जेजेपी ने आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन किया था जबकि इंडियन नेशनल लोकदल, बीएसपी के साथ चुनाव मैदान में उतरा था.

चौटाला ने कहा, ''दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं की कई बैठकों के बाद यह निर्णय लिया गया कि जेजेपी और बीएसपी अगला विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ेंगी.'' मिश्रा ने कहा कि इस गठबंधन को पाटी सुप्रीमो मायावती का आशीर्वाद प्राप्त है. यह गठबंधन राज्य में इतिहास रचेगा. इस गठबंधन की संभावनाओं के बारे में चर्चा करते हुए दुष्यंत ने कहा कि राज्य के सामाजिक ताने-बाने को राज्य की वर्तमान बीजेपी सरकार ने छिन्न-भिन्न कर दिया है. यह गठबंधन सुनिश्चित करेगा कि वह राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के सभी तबकों को साथ लेकर चले.

जननायक जनता पार्टी, इनेलो से अलग हुआ धड़ा है जिसे अजय चौटाला ने अपने छोटे भाई अभय चौटाला के साथ मतभेदों के बाद बनाया था. अजय चौटाला और पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के कद्दावर नेता ओम प्रकाश चौटाला के जेल में पहुंच जाने के बाद अभय चौटाला ही इनेलो को चला रहे थे. पिछले साल तक इनेलो राज्य में मुख्य विपक्षी दल था लेकिन लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद कई पार्टी विधायक और अन्य नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गये.

पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 47 सीटें जीतकर पहली बार राज्य में सरकार बनायी. उसने कांग्रेस को हराया था जो दस सालों से सत्ता में थी. इनेलो 19 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरा. हरियाणा केंद्रित क्षेत्रीय दल इनेलो 15 सालों से सत्ता से बाहर है और जेजेपी के गठन के साथ ही पार्टी का बिखराव शुरू हो गया.

अमित शाह बोले- बहुत पहले हट जाना चाहिए था अनुच्छेद 370, अब आतंक से मिलेगी मुक्ति, J&K का होगा विकास

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget