एक्सप्लोरर

Illegal Immigration: बॉर्डर पर टेंशन के बीच भारत में घुस रहे थे 20 बांग्लादेशी, BSF ने उल्टे पांव लौटाया, BGB संग की मीटिंग

Smuggling Prevention: बीएसएफ ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24-परगना और नादिया जिलों में बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया और तस्करी के प्रयासों को विफल किया.

India Bangladesh Border: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार (11 जनवरी) को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24-परगना और नादिया जिलों में बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं की घुसपैठ की कोशिशों को विफल कर दिया. बीएसएफ के जवानों ने उत्तर 24-परगना में बिना बाड़ वाले भारत-बांग्लादेश सीमा (आईबीबी) से 20 बांग्लादेशियों और दो रोहिंग्याओं को घुसने से पहले ही वापस खदेड़ दिया. इसके साथ ही नादिया जिले से चार बांग्लादेशियों को भी सीमा पार करने से रोका गया.

बीएसएफ के प्रवक्ता एन के पांडे के अनुसार घुसपैठियों से पूछताछ करने पर ये जानकारी मिली कि वे मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में मजदूरी और हाउसकीपिंग के काम के लिए जा रहे थे. सभी को सीमा पार भेजने के बाद बीएसएफ ने इस मामले में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ फ्लैग मीटिंग भी की, लेकिन घुसपैठ की कोशिशें लगातार जारी हैं.

तस्करी के प्रयासों को नाकाम किया गया

बीएसएफ ने दिनभर सीमा पर तस्करी के कई प्रयासों को नाकाम किया. बीएसएफ के जवानों ने नारकोटिक्स और मवेशियों की तस्करी की कोशिशों को विफल करते हुए तीन किलो गांजा, क्विनाइन सल्फेट की 2,900 पट्टियां, क्विनाइन डाइहाइड्रोक्लोराइड की 700 एम्पुल्स और आर्टेमीथर की 1,200 एम्पुल्स जब्त की. इसके अलावा 11 मवेशियों को भी तस्करों से मुक्त कराया गया.

नदी किनारे से दो पैकेट नारकोटिक्स जब्त

सीमा के नदी क्षेत्र में नारकोटिक्स की तस्करी की कोशिश की जानकारी मिलने के बाद बीएसएफ ने सभी नाव नाकों को अलर्ट किया. शाम को सी एस खली सीमा चौकी के जवानों ने नदी के तटबंध के पार एक व्यक्ति को देखा, लेकिन वह भाग गया. तस्कर की ओर से छोड़े गए नारकोटिक्स के दो पैकेट जब्त कर लिए गए. इसके अलावा बीएसएफ की 119वीं बटालियन ने मालदा जिले में 565 बोतल फेंसेडिल जब्त किया और 88वीं बटालियन ने आठ मवेशियों को तस्करी से रोका.

घुसपैठ के प्रयासों को विफल करने के लिए BSF सतर्क

बीएसएफ ने जब्त की गई वस्तुओं को संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया है और मवेशियों को ई-टैगिंग के बाद गौशाला में भेज दिया गया. बीएसएफ आईबीबी के साथ तस्करी और घुसपैठ को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है और किसी भी घुसपैठ के प्रयास को विफल करने के लिए सतर्क है.

ये भी पढ़ें: सीमा पर गोलीबारी को लेकर भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ी टेंशन! यूनुस सरकार ने भारतीय उच्चायुक्त को किया तलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'खुलेआम डराने-धमकाने की कोशिश...' NALSAR विवाद पर ओवैसी का BCI पर तीखा हमला
'खुलेआम डराने-धमकाने की कोशिश...' NALSAR विवाद पर ओवैसी का BCI पर तीखा हमला
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget