एक्सप्लोरर

BSF Shot Down Pakistani Drone: पंजाब की सीमा पर 'ना-पाक' हरकत नाकाम, बीएसएफ ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन

Pakistani Drone: सर्दी के मौसम में घने कोहरे का फायदा उठाकर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिये सीमा पार से मादक पदार्थ और हथियार भेजने की कोशिशें तेज हो जाती हैं.

BSF Shot Down Pakistani Drone: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते पंजाब में घुस रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है. भारतीय जवानों ने सीमा पर पाकिस्तान की इस 'ना-पाक' हरकत को फेल कर दिया. बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, तरनतारन जिले के फिरोजपुर सेक्टर में पाकिस्तान से लगती सीमा पर ड्रोन (Pakistani Drone) ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की. भारतीय सेना के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग कर उसे मार गिराया.

ड्रोन से भेजी गई खेप गायब, खोज जारी

वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बीएसएफ के जवानों ने बुधवार की रात 8 बजे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया. ड्रोन को खोजने के लिए पूरे इलाके को घेर लिया गया. गुरुवार की सुबह 8 बजे बीएसएफ के जवानों ने एक खेत से पाकिस्तानी ड्रोन को बरामद कर लिया, लेकिन ड्रोन के सहारे भेजी गई खेप गायब थी. जिसकी तलाश भी की जा रही है.

नजर आते रहते हैं संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन 

सर्दी के मौसम में घने कोहरे का फायदा उठाकर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिये सीमा पार से मादक पदार्थ और हथियार भेजने की कोशिशें तेज हो जाती हैं. इन हालिया घटनाओं के बाद पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास निगरानी बढ़ा दी गई है. अमृतसर, तरनतारन और फाजिल्का जिलों में पाकिस्तानी ड्रोन ज्यादा नजर आते हैं. 

बीते दिनों पंजाब में गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक स्थित बीएसएफ की चंदू वडाला पोस्ट के पास भी एक संदिग्ध ड्रोन देखा गया था. जिस पर भारतीय जवानों के गोलियां चलाने के बाद ड्रोन पाकिस्तानी इलाके में वापस चला गया. भारत के पंजाब का जिला गुरदासपुर पाकिस्तान की सीमा से सटा इलाका है. इस इलाके में अक्सर घुसपैठ की कोशिशें देखी जाती हैं. 

ड्रोन को गिराने के लिए क्या करती है सेना?

आमतौर पर सीमा पार से आने वाले पाकिस्तानी ड्रोन रात में ही आते हैं. इन पाकिस्तानी ड्रोन को रोकने के लिए तैनात बीएसएफ जवानों आमतौर पर रोशनी करने वाले बम दागते हैं. जिससे संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन को अंधेरे में भी देखा जा सकता है. उसके बाद ड्रोन पर फायरिंग कर उसे मार गिराया जाता है. बीएसएफ ने इस साल पाकिस्तानी ड्रोन की ओर से की जा रही कई अवैध घुसपैठों को रोका है.

ये भी पढ़ें:

Pakistani Drone in India: पंजाब के गुरदासपुर में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF जवानों ने की फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget