एक्सप्लोरर

Pakistani Drone in India: पंजाब के गुरदासपुर में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF जवानों ने की फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी

Punjab News: गुरदासपुर में पाकिस्तान से लगी भारतीय सीमा के भीतर पाकिस्तानी ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि देखी गई है. बीएसएफ जवानों ने गोली चलाई तो ड्रोन वापस पाक सीमा चला गया.

Pakistani Drone Seen Inside Indian Territory: पंजाब में गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक स्थित बीएसएफ की चंदू वडाला पोस्ट के पास करीब ढाई सौ मीटर की ऊंचाई पर संदिग्ध ड्रोन देखा गया है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन (Pakistani Drone) देखा गया. भारतीय जवानों ने गोली चलाई तो ड्रोन पाकिस्तानी इलाके में वापस चला गया. इलाके में फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है. 

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी ड्रोन करीब 15 सेकंड भारतीय क्षेत्र में रहा. सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने करीब 40 राउंड फायरिंग की और रोशनी के लिए छह बम दागे. इसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तानी सीमा में चला गया. भारत के पंजाब का जिला गुरदासपुर पाकिस्तान की सीमा से सटा इलाका है. पाकिस्तान की ओर से अक्सर इस इलाके में घुसपैठ की कोशिशें देखी जाती हैं. ड्रोन का इस्तेमाल नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के लिए किया जाता है. 

गुरदासपुर में नहीं रुक रहीं पाक ड्रोन की संदिग्ध गतिविधियां

पिछले 14 अक्टूबर को गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक की शाहपुर बॉर्डर आउट पोस्ट पर बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था. गुरदासपुर में बीएसएफ की 73वीं बटालियन ने ड्रोन दिखते ही उसे निशाना बना लिया था. 17 राउंड फायर के बाद ड्रोन गिर गया था. इससे पहले चार अक्टूबर को गुरदासपुर में सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया था. 

तीन दिन पहले फाजिल्का में पाक ड्रोन ने गिराई थी हेरोइन

14-15 दिसंबर की दरमियानी रात पंजाब के फाजिल्का जिले में बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन गिराई गई संदिग्ध हेरोइन की खेप बरामद कर ली थी. सर्च ऑपरेशन के दौरान बारिके गांव के पास संदिग्ध हेरोइन का पैकेट मिला था. पैकेट में करीब 2.650 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन थी. पुलिस ने मामले में एक शख्स को पकड़ा था.

पिछले महीने अमृतसर में बीएसएफ ने गिराया पाक ड्रोन

29 नवंबर को पंजाब के अमृतसर के चहारपुर गांव में बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन को गोली मारकर गिरा लिया था. इसमें सफेद रंग की पॉलीथीन में संदिग्ध पदार्थ पाया था. गुरदासपुर बीएसएफ डीआईजी प्रभाकर जोशी ने हेक्साकॉप्टर को मार गिराने वाले जवानों को शाबाशी दी थी. 

पाक ड्रोन की संदिग्ध गतिविधियों में इजाफा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले वर्ष (2021) के मुकाबले इस साल (2022) में पाकिस्तानी ड्रोनों की भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की गतिविधियों में इजाफा हुआ है. नवंबर तक पाकिस्तानी सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र में सवा दो सौ से ज्यादा पाक ड्रोन देखे गए. 2021 में यह आंकड़ा 104 था. इससे पहले 2020 में 77 पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए थे.   

यह भी पढ़ें- सेना के सिपाही को सलाम करेंगे अग्निवीर, ये सैनिकों के मनोबल पर है वार- कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब अभिव्यक्ति पर हमला होगा', राहुल गांधी का बड़ा बयान
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget