एक्सप्लोरर

BSF Shot Down Drones: तीन हफ्ते में BSF ने मार गिराए पांच पाकिस्‍तानी ड्रोन, अब तक 10 किलो हेरोइन भी बरामद, पढ़ें पूरी डिटेल

Border Security Force: बीएसएफ लगातार पाकिस्तानी ड्रोन को शूट रही है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इन ड्रोन का इस्तेमाल ड्रग्स के साथ-साथ हथियारों की सप्लाई के लिए करती रहती है.

Pakistani Drones Show Down: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने बीते तीन हफ्तों में अब तक पाकिस्तान के कम से कम पांच ड्रोन को मार गिराया है. ये ड्रोन पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से ड्रग्स ला रहे थे. रविवार (19 फरवरी) की सुबह पंजाब के गुरदासपुर जिले के घनियाके गांव में सीमा पर बाड़ के पास एक खेत से बीएसएफ ने लगभग 2.7 हेरोइन के साथ एक और ड्रोन बरामद किया.

अधिकारियों का कहना है कि 5 ड्रोन से कम से कम 10 किलो हेरोइन जब्त की गई है. अधिकारियों को जांच से भी पता चला है कि ड्रोन में इस्तेमाल की जाने वाली बैटरियां कराची स्थित एक कंपनी में बनाई गई थीं. पिछले साल सुरक्षाकर्मियों ने भारत में उड़ रहे ऐसे 22 ड्रोन को मार गिराया था. 2021 में ऐसा केवल एक मामला था, 2020 में ऐसा एक भी केस नहीं था और 2019 में बीएसएफ ने दो ड्रोन मार गिराए थे.

2019 में ड्रोन से शुरू हुई तस्करी

मई 2019 में बीएसएफ ने ड्रग कैरियर के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन का पहला मामला देखा था. इसी के बाद से बीएसएफ ने सीमा पर लगातार निगरानी को बढ़ाया. बीएसएफ की पंजाब सीमा इकाई के महानिरीक्षक आसिफ जलाल ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, "जवाबी कार्रवाई की तैनाती के बाद ड्रोन सीमा के 1 किमी के भीतर उड़ान भर रहे हैं. कई बार वो सेकंड के भीतर लौट आते हैं."

'ड्रॉप जोन पर काम कर रही है बीएसएफ'

जलाल ने आगे कहा, "इससे पहले, ड्रोन घुसपैठ के अधिकांश मामले अमृतसर और तरनतारन जिलों में हुए थे. अब स्थिति बदल गई है. हम सीमावर्ती इलाकों में ड्रॉप जोन पर फिर से काम कर रहे हैं. सैनिकों की तैनाती से बीएसएफ को तस्करों पर दबाव बनाने में मदद मिली है और हम पिछले दो वर्षों में कई मामलों का भंडाफोड़ करने में सफल रहे हैं."

जानकारी देने वाले को 1 लाख का इनाम

आसिफ जलाल ने बताया कि हमने सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों के लिए 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है, जो हमें ड्रोन घुसपैठ के बारे में सूचित करते हैं. हम उनकी पहचान को गोपनीय रखते हैं. बता दें कि अब तक गिराए गए ड्रोन के मामलों के विश्लेषण से पता चलता है कि ड्रोन का इस्तेमाल मुख्य रूप से हेरोइन की तस्करी के लिए होता है. पिछले साल दिसंबर में सिर्फ एक मामले में अफीम की तस्करी हुई थी. जांच से ये भी पता चला कि ड्रोन रात में उड़ाए जाते हैं और 2-10 किलोग्राम तक वजन ले जा सकते हैं.

तस्करों को पाकिस्तानी सेना का समर्थन?

2022 में 22 मामलों में से 9 ड्रोन अमृतसर स्टेशन मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में शूट किए गए, जबकि आठ फिरोजपुर में थे. दोनों जगहों पर अलग-अलग गांवों को ड्रॉप-ऑफ जोन के तौर पर इस्तेमाल किया गया. बीएसएफ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, "हमने देखा है कि ड्रोन भारत में 2-3 किमी तक उड़ सकते हैं... अगर तस्कर हर पखवाड़े में 4-5 ड्रोन उड़ा रहे हैं, तो वहां (पाकिस्तान) सुरक्षा बलों के समर्थन के बिना यह संभव नहीं है."

ड्रग्स के साथ हथियारों की भी सप्लाई

ड्रोन सिर्फ ड्रग्स नहीं ले जा रहे हैं. बीएसएफ ने पिछले दो महीनों में कम से कम दो मामलों में हथियारों को ले जा रहे ड्रोन को भी मार गिराया है. पिछले हफ्ते एक मामले में हेरोइन के साथ, फिरोजपुर सेक्टर में एक ड्रोन से चीन निर्मित पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए थे. बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, "बीएसएफ ने अपने कर्मियों को ड्रोन-आधारित तस्करी के प्रयासों का पता लगाने और प्रतिक्रिया देने के लिए प्रशिक्षित किया है. हम सहयोगी एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और खुफिया जानकारी साझा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 'जुनैद और नासिर को जिंदा जला दिया तो मैं कौन हूं' AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी बोले- हमला करने वाले गोडसे की विचारधारा वाले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget