एक्सप्लोरर

चौकियां और आतंकी लॉन्चपैड बन गए आग का गोला! मैदान छोड़ भागे PAK रेंजर्स, अब ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा BSF ने जारी किया वीडियो

BSF Action On Pakistani Army: बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक शशांक आनंद ने कहा कि उन्होंने घातक पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में दुश्मन की चौकियों को तबाह कर दिया.

BSF Operation Sindoor Video: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लगातार नई अपडेट सामने आ रही है. पहले भारतीय सेना ने वीडियो और फोटो जारी करके बताया कि पाकिस्तान की किन जगहों पर हमले किए गए. अब बीएसएफ ने मंगलवार (27 मई, 2025) को ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो जारी किया है.

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने ऑपरेशन सिंदूर का जो नया फुटेज जारी किया है, उसमें पाकिस्तानी इलाके के अंदर आतंकी ठिकानों पर भारत के टारगेटेड हमले और गोलीबारी के बीच पाकिस्तानी रेंजर्स को भागते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो में भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से पाकिस्तान के 2.2 किलोमीटर अंदर मौजूद तीन आतंकी ठिकानों पर किए गए सटीक हमले और सीमा पार पाकिस्तानी सेना की चौकियों को तबाह करते हुए दिखाया गया है.

वीडियो जारी कर बीएसएफ ने क्या कहा?

बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक शशांक आनंद ने कहा कि उन्होंने घातक पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में दुश्मन की चौकियों को तबाह कर दिया और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के प्रयासों को विफल कर दिया. अधिकारी ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स अपनी आगे की चौकियों से पीछे हट गए हैं, जबकि बीएसएफ के जवान अपनी जगह पर डटे हुए हैं. उन्होंने कहा, "हमारे जवान सीमा बाड़ के पार भी चौकियों पर तैनात हैं."

चौकियां छोड़ भागे पाकिस्तानी रेंजर्स

बीएसएफ ने 8 मई से ही गतिविधियों में तेजी देखी, जब आतंकवादियों का एक बड़ा समूह सीमा की ओर आता हुआ देखा गया. घुसपैठ की आशंका की खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ बलों ने कई हमले किए. आईजी आनंद ने कहा, "हमने 9 और 10 मई की रात को सीमा के पास लश्कर के लूनी आतंकी लॉन्चपैड को ध्वस्त कर दिया. हमने आरएस पुरा सेक्टर के सामने मस्तपुर नामक एक अन्य लॉन्चपैड को भी तबाह कर दिया. हमारी कार्रवाई के दौरान, पाकिस्तानी रेंजर्स चौकियां छोड़कर भागते देखे गए."

बीएसएफ ने की तुरंत कार्रवाई

बीएसएफ के उप महानिरीक्षक एसएस मंड ने 8 मई को किए गए हमलों का ब्यौरा दिया. उन्होंने कहा कि इनपुट से संकेत मिलता है कि पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवादियों को सीमा पार भेजने की कोशिश कर रहा था. 8 मई को 40-50 आतंकवादियों के एक बड़े समूह को सीमा की ओर बढ़ते देखा गया, जिसके बाद बीएसएफ ने तुरंत कार्रवाई की.        

डीआईजी मंड ने कहा, "इसके तुरंत बाद पाकिस्तान ने बीएसएफ की सीमा चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका हमने भी मुंहतोड़ जवाब दिया. सूचनाओं से पता चलता है कि हमारे हमले में कई आतंकवादी, उनके समर्थक, रेंजर्स और अधिकारी घायल हुए हैं." उन्होंने कहा कि इन हमलों में बीएसएफ को कोई नुकसान नहीं हुआ.

9 और 10 मई को क्या हुआ?

आईजी शशांक आनंद के मुताबिक, अगले दिन 9 मई को पाकिस्तान ने अखनूर के पास सीमा पर बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने कहा, "हमने इसका जोरदार और प्रभावी ढंग से जवाब दिया." 10 मई को स्थिति और बिगड़ गई जब पाकिस्तानी सेना ने अब्दुल्लियां गांव सहित कई बीएसएफ चौकियों को निशाना बनाया.

आरएस पुरा सेक्टर के डीआईजी चितर पाल ने कहा, "उन्होंने फ्लैट ट्रैजेक्टरी हथियारों, मोर्टार का इस्तेमाल किया और बाद में ड्रोन गतिविधि बढ़ा दी. जवाब में, बीएसएफ ने पाकिस्तानी आतंकवादी लॉन्चपैड मस्तपुर को निशाना बनाया और उसे मिटा दिया."

आईजी आनंद ने बताया कि 10 मई की सुबह भारत ने कम ऊंचाई पर उड़ रहे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया. हालांकि, ड्रोन हमले में बीएसएफ के दो जवान और सेना का एक जवान शहीद हो गया. उन्होंने कहा, "हमने सीमा पर अपना दबदबा बनाए रखा. हमने दुश्मन को ज्यादा नुकसान पहुंचाया."

शहीदों के सम्मान में बीएसएफ ने दो चौकियों का नाम उनके नाम पर रखने की योजना बनाई है और एक अन्य चौकी का नाम 'सिंदूर पोस्ट' रखने की योजना बनाई है. आईजी आनंद ने बताया कि इस बारे में सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें: कौन हैं लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष गुप्ता और सुरिंदर सोनी, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को दी पहचान, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, लोगों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, लोगों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ
वक्फ संपत्ति विवाद से जुड़े हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग साजिश में सात लोगों को किया गिरफ्तार
वक्फ संपत्ति विवाद से जुड़े हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग साजिश में सात लोगों को किया गिरफ्तार
अनिल अंबानी की बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रिलायंस एडीए समूह मामलों में दाखिल की पहली चार्जशीट
अनिल अंबानी की बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रिलायंस एडीए समूह मामलों में दाखिल की पहली चार्जशीट
पेपर कहां और कैसे बिक रहा, बच्चों को पता है तो सरकार को क्यों नहीं? राहुल गांधी ने NEET परीक्षा पेपर लीक पर सरकार को घेरा
'पेपर कहां और कैसे बिक रहा, बच्चों को पता है तो...', राहुल गांधी ने NEET परीक्षा पेपर लीक पर सरकार को घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget