एक्सप्लोरर

BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ की वापसी पर बोले पिता भोला नाथ- 'थैंक्यू, चाहता हूं कि वो फिर...'

Pakistan Return BSF Jawan: पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को छोड़ दिया है. वो अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत लौटे. बीएसएफ ने इसकी पुष्टि की है.

Purnam Kumar Shaw Father Reaction: बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ भारत वापस आ चुके हैं. उन्हें 23 अप्रैल, 2025 को पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया था. बेटे की वापसी पर पिता भोला नाथ शॉ ने कहा कि वो केंद्र और राज्य सरकार का धन्यवाद करते हैं, जिनकी वजह से पूर्णम की वापसी संभव हो पाई. 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं केंद्र और राज्य सरकार को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मेरे बेटे को पाकिस्तान से रिहा कराया और उसे भारत वापस लेकर आई. अब जबकि मेरा बेटा वापस आ रहा है, मैं चाहूंगा कि वह एक बार फिर देश की सेवा करे. ऑपरेशन सिंदूर के लिए मोदी जी को धन्यवाद देता हूं."

डीजीएमओ स्तर की बातचीत के बाद पाकिस्तान ने पूर्णम को छोड़ा

पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे और तभी से पाकिस्तानी रेंजर्स के कब्जे में थे. भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ स्तर की बातचीत के बाद उन्हें छोड़ा गया है. बीएसएफ के अधिकारी उन्हें अपने साथ मेडिकल चेकअप के लिए ले गए हैं. चेकअप के बाद उन्हें उनके घर भेजा जाएगा.

पूर्णम शॉ को पाकिस्तानी रेंजर्स ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के ठीक एक दिन बाद पकड़ा था. आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की इस हरकत ने दोनों देशों के बीच के तनाव को और बढ़ा दिया. शॉ के जब पाकिस्तान के कब्जे में जाने की खबर मिली तो उनकी गर्भवती पत्नी रजनी वाघा-अटारी बॉर्डर पहुंच गई थी और उनकी वापसी पर अड़ गई थीं.

पाकिस्तान की सीमा में कैसे पहुंचे पूर्णम?

23 अप्रैल को फिरोजपुर जिले के ममदोट कस्बे के पास खेतों में किसानों की निगरानी कर रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान पूर्णम को पाकिस्तानी रेंजर्स तब उठा कर ले गए जब वो गर्मी से बेहाल हो एक पेड़ के नीचे बैठ गए थे. बाद में पता चला कि वो गलती से जीरो लाइन पार कर एक पेड़ की छांव में बैठ गए जो पाकिस्तानी सीमा में आता था.

बीएसएफ ने बताया कि गेहूं की कटाई के लिए किसान गेट नंबर 208/1 से फेंसिंग पार कर खेतों में पहुंचे थे. उनके साथ निगरानी के लिए बीएसएफ के दो जवान भी गए थे. गर्मी के चलते शॉ पास के पेड़ की छांव में बैठ गए. तभी वहां, मौजूद एक पाकिस्तानी किसान ने उन्हें देखकर पाक रेंजर्स को सूचना दी. कुछ ही देर में पाक रेंजर्स वहां पहुंचे और जवान को गिरफ्तार कर लिया. शॉ की राइफल भी छीन ली गई और अपने साथ ले गए. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने भारत को लौटाया बीएसएफ जवान, वाघा-अटारी बॉर्डर से हुई वतन वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
जब तक गृहमंत्री... संसद में जारी डेडलॉक पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान
जब तक गृहमंत्री... संसद में जारी डेडलॉक पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget