एक्सप्लोरर

India-Pakistan Border: बौखलाया पाकिस्तान कर रहा भारत की जासूसी? भारतीय सीमा में दाखिल हुआ ड्रोन तो मच गया हड़कंप

जैसलमेर के भारत-पाक बॉर्डर पर BSF को एक संदिग्ध कैमरा ड्रोन मिला. सुरक्षा एजेंसियां इसकी रेंज, फीड और ऑपरेटर का पता लगाने में जुटीं है.

जैसलमेर में भारत-पाक बॉर्डर पर एक संदिग्ध ड्रोन मिला है. कैमरा ड्रोन तनोट थाना क्षेत्र के लोंगेवाला एरिया में पाया गया है. हालांकि, BSF ने ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ड्रोन कहां से उड़ाया गया? किसने उड़ाया? ड्रोन को पाकिस्तान से ऑपरेट किया जा रहा था या फिर भारतीय सीमा से ये अभी यह साफ नहीं हो सका है. हालांकि, ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की तरफ से जासूसी किए जाने की आशंका जताई जा रही है. इस बीच सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन की रेंज और फीड खंगाल रही हैं. 

संदिग्ध ड्रोन मिलने के बाद नजदीकी की चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है. हालांकि, ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी जैसलमेर सीमा पर कई बार संदिग्ध डिवाइस  मिल चुके हैं. वहीं ये ऐसे मौके पर मिला है, जब स्वतंत्रता दिवस नजदीक है, लेकि BSF की सतर्कता ने ड्रोन को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. ड्रोन का मिलना इसलिए भी चिंता का विषय है क्योंकि हाल ही में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में DRDO गेस्ट हाउस के मैनेजर को पकड़ा गया है.

सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों के लिए ड्रोन बैन
जैसलमेर जिले के सीमावर्ती इलाकों में ऑपरेशन सिंदूर के तहत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है. इस दौरान जिला प्रशासन ने आम नागरिकों की तरफ से ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा रखा है. इसका उद्देश्य बॉर्डर पर होने वाली किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि और जासूसी को रोकना है.  ऑपरेशन सिंदूर के बाद BSF ज्यादा सतर्क हो चुकी है. बता दें कि स्वतंत्रता दिवस से पहले सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा एक विशेष अभियान है. इसके तहत न केवल सीमा पर गश्त बढ़ाई गई है, बल्कि आसपास के गांवों और संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी भी तेज की गई है. ड्रोन जैसी हाई-टेक डिवाइस का मिलना यह संकेत देता है कि दुश्मन देश तकनीकी माध्यमों से भी सीमा पार की गतिविधियों पर नजर रख रहा है.

ये भी पढ़ें:  Weather Forecast Today: यूपी में तेज हवाएं और भारी बारिश, उत्तराखंड में रेड अलर्ट, जानें कैसा रहेगा दिल्ली से बिहार तक का मौसम

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget