एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: पाक की एक और नापाक साजिश नाकाम, कठुआ जिले में BSF ने सुरंग का पता लगाया

बीएसएफ के मुताबिक, पिछले छह महीने में ये चौथी बार है जब सुरंग का पता चला है. इसी सेक्टर के बोबियान गांव में 13 जनवरी को 150 मीटर लंबी सुरंग का पता लगाया गया था.

कठुआ: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में 10 दिन के भीतर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने दूसरे भूमिगत सुरंग का पता लगाया है. बीएसफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान द्वारा बनाई गई एक और भूमिगत सुरंग का शनिवार को पता लगाया. उन्होंने बताया कि हीरानगर सेक्टर के पनसार क्षेत्र में सीमा चौकी पर एक अभियान के दौरान इस गुप्त सुरंग का पता चला.

पिछले 10 दस दिनों में बीएसएफ ने हीरानगर सेक्टर में इस तरह की दूसरी भूमिगत सुरंग का पता लगाया है. सांबा और कठुआ जिलों में पिछले छह महीनों में इस तरह की यह चौथी सुरंग है और बीते दशक में दसवीं है. गौरतलब है कि इसी सेक्टर के बोबियान गांव में 13 जनवरी को 150 मीटर लंबी सुरंग का पता लगाया गया था. बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि इस नई सुरंग को पाकिस्तान की ओर से 150 मीटर लंबी और लगभग 30 फुट गहराई और तीन फुट व्यास वाली माना जा रहा है.

बता दें कि पाकिस्तान लगातार ये कोशिश कर रहा है कि वो किसी भी तरह से भारत में अपने आतंकियों को भेजकर नापाक साजिश को अंजाम दे. लेकिन सीमा पर तैनात भारत के सुरक्षाबल पाकिस्तान की किसी भी साजिश को अंजाम तक पहुंचने नहीं दे रहे.

सीमा पर भारत की चाक-चौबंद से पाक के आतंकी संगठन दूसरे तरीके भी ढ़ूंढ रहे हैं. कुछ दिनों पहले ये खबर आई थी कि अब पाकिस्तान के आतंकी संगठन जम्मू और उसके आस पास के इलाकों में ऑनलाइन भर्ती करने की जुगत में लगे हैं. हालांकि, भारत के सुरक्षाबल इसको लेकर भी चौंकन्ने हैं.

लालू प्रसाद यादव की हालत चिंताजनक, रांची के रिम्स से दिल्ली AIIMS शिफ्ट किया जाएगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 गंभीर
ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 गंभीर
व्हाट्सएप चैट बना मौत का कारण, हैदराबाद में कांस्टेबल की चाकू मारकर हत्या
व्हाट्सएप चैट बना मौत का कारण, हैदराबाद में कांस्टेबल की चाकू मारकर हत्या
Matrize Aans Opinion Poll: बंगाल में ममता का चौका या पहली बार खिलेगा कमल? ओपिनियन पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
बंगाल में ममता का चौका या पहली बार खिलेगा कमल? ओपिनियन पोल के आंकड़ों ने चौंकाया
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
बिहार राज्यसभा चुनाव: अनंत सिंह किसको वोट करेंगे? जेल से विधानसभा पहुंचे नेता ने कर दिया खुलासा
बिहार राज्यसभा चुनाव: अनंत सिंह किसको वोट करेंगे? जेल से विधानसभा पहुंचे नेता ने कर दिया खुलासा
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
Ice Melting In Space: अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां, वीडियो वायरल
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां
Embed widget