एक्सप्लोरर

बीजेपी कर्नाटक सरकार को कभी अस्थिर नहीं करेगी- बी एस येदियुरप्पा

कर्नाटक में बीजेपी के प्रदेश प्रमुख बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि पार्टी राज्य की सत्तारूढ़ गठबंधन को अस्थिर नहीं करेगी.

बेंगलुरु: कर्नाटक में बीजेपी के प्रदेश प्रमुख बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि पार्टी राज्य की सत्तारूढ़ गठबंधन को अस्थिर नहीं करेगी. राज्य लगातार राजनीतिक उठापटक की गिरफ्त में है और कांग्रेस अपने विधायकों को पाले में रखने के प्रयास में लगी हुई है.

बीजेपी की कथित खरीद-फरोख्त के डर से कांग्रेस के विधायक शहर के बाहर एक रिजॉर्ट में हैं. इसी बीच येदियुरप्पा ने कहा कि उन्होंने गुरुग्राम के एक होटल में ठहरे हुए बीजेपी विधायकों से राज्य वापस लौटने और राज्य के सूखाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने को कहा है. येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘ हम किसी भी कारण से सरकार को अस्थिर करने का प्रयास नहीं करेंगे. उन्हें इसका डर नहीं होना चाहिए. हम विपक्ष की तरह काम करेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस-जद (एस) के नेताओं को इस बारे में कोई संदेह नहीं होना चाहिए.’’

कांग्रेस विधायकों को अपने पाले में करने के बीजेपी के कथित प्रयास से अपने विधायकों को बचाने के लिये कांग्रेस ने उन्हें शुक्रवार को एक रिसॉर्ट भेज दिया था. सत्तारूढ़ सरकार में दरार उस समय उजागर हुई जब चार विधायकों ने कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में हिस्सा नहीं लिया. इसके बाद कांग्रेस ने अपने विधायकों पर नजर रखने और बीजेपी द्वारा कथित खरीद-फरोख्त की कोशिश से बचाने के लिए एक रिसॉर्ट में भेज दिया.

कांग्रेस के शीर्ष सूत्र ने शुक्रवार को बताया कि कम से कम आठ विधायकों ने ‘भाजपा के पाले में जाने की प्रतिबद्धता’ जताई थी. बीजेपी ने घोषणा की है कि येदियुरप्पा के नेतृत्व में सात सदस्यों वाला एक दल सोमवार से सूखा ग्रसित क्षेत्रों का दौरा करेगा.

बहरहाल सिद्धरमैया ने बीजेपी विधायकों को वापस बुलाने के येदियुरप्पा के फैसले का स्वागत किया है और राज्य की गठबंधन सरकार को अस्थिर नहीं करने के अपने बयान पर अमल करने की सलाह दी. उन्होंने कन्नड़ में एक ट्वीट में कहा, ‘‘ मैं येदियुरप्पा के बी़जेपी विधायकों को दिल्ली से वापस बुलाने और उन्हें राज्य में सूखा प्रबंधन की निगरानी के लिए भेजे जाने के फैसले का स्वागत करता हूं.'

सिद्धरमैया ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि येदियुरप्पा को वैसे ही काम करना चाहिए जैसा कि उन्होंने कहा है और लोगों के विश्वास की रक्षा करनी चाहिए. सुर्खियों में रहनेवाले डी के शिवकुमार ने कहा कि वह सभी विधायकों के साथ संपर्क में हैं. जब उनसे मंत्रिमंडल में असंतुष्ट विधायकों को समायोजित करने के लिए वरिष्ठ मंत्रियों के इस्तीफे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने पार्टी के हित में इसकी पेशकश की थी. अगर मेरे नेता चाहेंगे तो मैं इसके लिए तैयार हूं.'

उनसे जब पूछा गया कि कितने नेता पद छोडऩे को तैयार हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘ हम सभी तैयार हैं.' येदियुरप्पा नीत टीम द्वारा सूखाग्रस्त क्षेत्रों के दौरे के बारे में शिवकुमार ने कहा, ‘‘ यह अच्छी बात है कि कम से कम उन्हें अभी सूखे की हालत का अध्ययन करने का ज्ञान प्राप्त हुआ. कर्नाटक सरकार उन्हें हर तरह की सहायता मुहैया कराएगी.'

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के विधायकों को जहां ठहराया गया, उस रिजॉर्ट पर राज्य सरकार का 982 करोड़ रुपये का जुर्माना जमीन अतिक्रमण के मामले में बकाया है. कांग्रेस नेताओं को रिसॉर्ट से यह राशि वापस लेनी चाहिए और इसका इस्तेमाल कृषि ऋण को माफ करने में किया जाना चाहिए.

हालांकि सीएलपी बैठक में चार विधायकों के हिस्सा नहीं लेने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं है. बाद में पार्टी ने बताया कि अनुपस्थित रहनेवाले विधायकों को नोटिस जारी किया जाएगा.

सोमवार को हुए राजनीतिक उठा-पटक के बाद दो निर्दलीय विधायकों ने गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया. कांग्रेस लगातार बीजेपी पर सरकार गिराने का प्रयास करने का आरोप लगा रही है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साध रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
'लोकतंत्र की चोरी पर PM क्यों नहीं बोल रहे?', MLC चुनाव रिजल्ट के बीच क्यों बोले गौरव गोगोई?
'लोकतंत्र की चोरी पर PM क्यों नहीं बोल रहे?', MLC चुनाव रिजल्ट के बीच क्यों बोले गौरव गोगोई?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget