एक्सप्लोरर

Women's Reservation Bill: 'महिला आरक्षण बिल', कल जंतर-मंतर पर धरना देंगी BRS की के कविता, 11 मार्च को ईडी करेगी पूछताछ

K Kavitha On Women's Reservation Bill: भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के कविता महिला आरक्षण बिल संसद में पेश करवाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर 10 मार्च (शुक्रवार) को धरना देंगीं.

BRS MLC On Women's Reservation Bill: दिल्ली शराब नीति मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य के कविता को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए समन भेजा है. ईडी ने उन्हें गुरुवार (9 मार्च) को पूछताछ के लिए बुलाया. इससे पहले सीबीआई हैदराबाद में भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता से पूछताछ कर चुकी है.

बीआरएस नेता के कविता इस समय दिल्ली में हैं. उन्होंने ईडी के समन पर एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, "महिला आरक्षण विधेयक को लेकर दिल्ली में भूख हड़ताल को लेकर हमने 2 मार्च को एक पोस्टर जारी किया था. 18 पार्टियों ने इसमें अपनी भागीदारी की पुष्टि की थी. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुझे 9 मार्च को बुलाया. मैंने सीबीआई से 16 मार्च के लिए अनुरोध किया था, लेकिन पता नहीं वे किस जल्दबाजी में हैं, इसलिए मैं 11 मार्च के लिए तैयार हो गई." 

महिला का मौलिक अधिकार है...
एमएलसी के कविता ने कहा, "जब कोई एजेंसी किसी महिला से पूछताछ करना चाहती है, तो उसका मौलिक अधिकार है कि वह उसके घर पर की जाए. इसलिए, मैंने ईडी से अनुरोध किया कि वे 11 मार्च को मेरे घर जांच के लिए आ सकते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि मुझे उनके ऑफिस आना होगा."

10 मार्च को दिल्ली में धरना
बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता महिला आरक्षण बिल संसद में पेश करवाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर 10 मार्च (शुक्रवार) को धरना देने वाली हैं. यह धरना दिन भर चलेगा. इसे 10 पार्टियों का समर्थन हासिल है. वह लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ मुखर हैं.

दरअसल, इस साल तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति के सामने अपनी सत्ता बचाने को लेकर चुनौती मिल रही है. वहीं बीजेपी पूरे दमखम से तेलंगाना में चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है. भारत राष्ट्र समिति की नेता के कविता ने बुधवार देर रात ट्वीट करके बताया था कि "मैं 11 मार्च, 2023 को नई दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के सामने उपस्थित रहूंगी." कविता बुधवार देर शाम दिल्ली पहुंचीं.

यह भी पढ़ें: 'आग से खेल रहे हैं', कविता को ED के समन के बाद KTR का पीएम मोदी पर हमला, लाई डिटेक्टर टेस्ट का दिया चैलेंज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET 2026: इन तीन सब्जेक्ट का दोबारा एग्जाम ले सकती है NTA
UGC NET 2026: इन तीन सब्जेक्ट का दोबारा एग्जाम ले सकती है NTA
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget