एक्सप्लोरर

चीन सीमा पर सड़क निर्माण के लिए बीआरओ ने शुरू की मजदूरों की भर्ती

बॉर्डर रोड ऑर्गेनाईजेशन करीब 11 हजार मजदूरों की भर्ती करेगा. इसी मद्देनज़र 1600 मजदूरों के लिए पहला करार झारखंड से हुआ है.सबसे पहले लद्दाख में चीन सीमा से‌ सटी पांच सड़कों को बनाया जाएगा.

नई दिल्ली: चीन से चल रहे तनाव के बीच बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन यानी बीआरओ सीमावर्ती इलाकों में सड़क इत्यादि बनाने के लिए बड़ी तादाद में मजूदरों को सीधे हायर कर रही है. माना जा रहा है कि करीब 11 हजार मजदूरों के स्पेशल ट्रेन के जरिए लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश ले जाया जा रहा है. इस‌ बावत बीआरओ ने झारखंड सरकार से डेढ़ हजार से ज्यादा मजूदरों के लिए करार भी किया है.

चीन से मौजूदा विवाद, सीमावर्ती इलाकों में सड़क, पुल और डिफेंस-फैसेलिटी को लेकर ही है. चीन की तरफ से इसका विरोध किया जा रहा है. लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि चीन से सटे बॉर्डर पर जो भी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम चल रहा है वो भारत के अधिकार-क्षेत्र में है उससे चीन के आपत्ति नहीं होनी चाहिए. हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी थलसेना प्रमुख और दूसरे सैन्य कमांडर्स को आदेश दिया था कि सीमावर्ती इलाकों में ये काम नहीं रूकने चाहिए.

1600 मजदूरों के साथ हुआ करार

दरअसल, कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान बड़ी तादाद में प्रवासी मजूदर अपने अपने राज्यों को लौट गए थे.‌ ऐसे में बीआरओ के सामने काम करने के लिए मजदूरों की कमी आ गई थी. इसीलिए बीआरओ अब सीधे राज्य सरकार से संपर्क कर मजूदरों को अपने रोल पर रखना चाह रही है. इसी कड़ी में बीआरओ ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार से 1600 मजदूरों का करार किया है. इन मजूदरों को रेलवे की मदद से स्पेशल ट्रैन से सीमावर्ती इलाकों में भेजा जाएगा.

करार के तहत बीआरओ झारखंड के अलग अलग जिलों से संपर्क कर मजदूरों को लेकर उनका मेहनताना सीधे उनके अकाउंट में जमा कराएगा. साथ ही उनकी पूरी देखरेख की जिम्मेदारी बीआरओ के कंधों पर होगी.

सूत्रों के मुताबिक, बीआरओ ने कुल 11 हजार मजदूरों को अपने रोल पर लेना का प्लान तैयार कर लिया है. इन मजदूरों को बीआरओ के अधिकारी लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड लेकर जाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए बीआरओ की तरफ रेलवे से करीब 60 स्पेशल ट्रेन चलाने का आग्रह किया जा रहा है.

आपको बता दें कि सरकार ने चीन ‌से सटी करीब 3488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा से सटे सीमावर्ती‌ इलाकों में बीआरओ को कुल 73 'स्ट्रेटेजिक रोड' बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी. इनमें से 61 बनकर तैयार हो चुकी हैं. लेकिन 12 सामरिक-सड़कें अभी भी रह रही है. इसके अलावा सीमावर्ती इलाकों में कुछ टनल भी बीआरओ तैयार कर रहा है उसके लिए भी बड़ी तादाद में मजदूरों की आवश्यकता है.

सिक्किम में बन चुकी है ऐसी सड़क

लद्दाख में जो डीएसडीबीओ रोड यानि 255 किलोमीटर लंबी दुरबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी रोड भी बीआरओ ने ही तैयार की थी. इस रोड पर छोटे बड़े कुल 35 ब्रिज (पुल) भी बीआरओ ने ही तैयार किए हैं. इसी सड़क को लेकर चीन सबसे ज्यादा बौखलाया हुआ है. इस‌ सड़क की हालांकि कुछ जगह पर ब्लैक-टॉपिंग फिलहाल रूकी हुई है. इसके लिए भी मजदूरों की खास जरूरत है.

डीएसडीबीओ रोड के अलावा लद्दाख में चीन सीमा से सटे इलाकों में बीआरओ पांच और बेहद महत्वपूर्व सड़कों का निर्माण कर रहा है.‌ उनमें हैं पैंगोंग-त्सो लेक के करीब फॉबरांग से हॉट-स्प्रिंग तक और फॉबरांग से मर्सेमिक-पास तक शामिल है. आपको बता दें कि मर्सेमिक दर्रा (18 हजार फीट की उंचाई पर) दुनिया के सबसे उंचे दर्रों में से एक हैं जहां बीआरओ सड़क बनाने जा रही है. इसके अलावा एक सडक डेमचोक में और एक हेनले में बनाई जा रही है. हॉट-स्प्रिंग के करीब ही वो गोगरा इलाका है जहां फिलहाल भारत और चीन के सैनिकों के बीच फेसऑफ यानि टकराव जारी है.

आपके बता दें कि डोकलम विवाद के बाद भी बीआरओ ने सिक्किम में एक ऐसी रोड तैयार की है जिससे विवादित इलाके पर मात्र 3-4 घंटे में पहुंचा जा सकता है. पहले वहां तक पहुंचने में दो-तीन लग जाते थे. इस सड़क पर टैंक भी आसानी से दौड़ सकते हैं.

Details: भारत के वो 10 फैसले जिससे तिलमिलाया हुआ है चीन, यहां जानें सब कुछ
नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget