एक्सप्लोरर

लंदन में दाऊद के बंगले तक पहुंचा ABP न्यूज, डॉन की 4 हजार करोड़ की संपत्ति सीज

भारत ने 2015 में दाऊद को लेकर एक डोजियर ब्रिटेन को सौंपा था. दो हफ्ते पहले ब्रिटेन सरकार के ट्रेजरी विभाग की जारी लिस्ट में दाऊद के तीन ठिकाने और 21 उपनामों का जिक्र किया गया था.

लंदन: भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर शिकंजा कसने की मोदी सरकार की कोशिश रंग लाई है. ब्रिटेन की सरकार ने दाऊद की 4 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है. लंदन में ABP न्यूज़ दाऊद के बंगले तक पहुंच गया है. जानें दाऊद की वो प्रॉपर्टी जिन्हें सीज किया गया है.

लंदन के सेंट जॉन्स वूड के इलाके का घर सीज़

लंदन के सेंट जॉन्स वूड के इलाके में भारत के मोस्टवांटेड दाऊद इब्राहिम ने अपनी प्रॉपर्टी खड़ी कर रखी है. ये इलाका लंदन का बेहद ही पॉश इलाका माना जाता है. अपनी काली कमाई से दाऊद ने लंदन के VVIP इलाके में ये प्रॉपर्टी खरीदी थी, जिसे ब्रिटेन की सरकार ने अब सीज कर दिया है. ये घर विजय माल्या के मल्टी मिलियन पाउंड घर से कुछ ज्यादा दूर नहीं है और यहीं से पैदल दूरी पर इंग्लैंड का मशहूर क्रिकेट स्टेडियम लॉर्ड्स है. बताया जाता है कि दाऊद क्रिकेट का बहुत बड़ा फैन है.

21 अलग-अलग नामों से दाऊद ब्रिटेन में खरीदी हैं महंगी संपत्ति 

1993 के मुंबई बम धमाकों के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम ने पिछले दस सालों में लंदन में अपना काला धन ऐसी ही कई प्रॉपर्टी खरीदने में लगाया था, जिस पर भारत की जांच एजेंसियों की लंबे वक्त से निगाह थी.  सूत्रों के मुताबिक दाऊद इब्राहिम की इन प्रॉपर्टीज की लिस्ट भारतीय जांच अधिकारियों ने तैयार की है. लगभग 21 अलग-अलग नामों से दाऊद इब्राहिम ने पूरे ब्रिटेन में महंगी संपत्ति खरीदी हैं.

रिहायशी और लग्जरी होटल भी सीज़

दाऊद की 4 हजार करोड़ की जो संपत्ति जब्त की गई है उनमें कई रिहायशी और लग्जरी होटल शामिल हैं. जब्त की गई संपत्ति में मिडलैंड्स में करोड़ों की कई रिहायशी संपत्तियां शामिल हैं. वारिकशीयर में एक होटल को भी दाऊद ने खरीदा था जिसे सीज किया गया है.

दाऊद ने एक मैक्सिकन हाईडवे को लग्जरी होटल में तब्दील किया है, जिसका एक कमरे का एक रात का किराया 30 हजार रुपये से ज्यादा है. इसके अलावा डार्टफोर्ड, केंट, एसेक्स और सेंट्रल लंदन में कई होटल हैं जो ईडी की लिस्ट में शामिल हैं.

इसी साल यूएई ने जब्त की थी 15 हजार करोड़ की संपत्ति

ब्रिटेन के इस कदम को भारत सरकार के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है. भारत ने 2015 में दाऊद को लेकर एक डोजियर ब्रिटेन को सौंपा था. दो हफ्ते पहले ब्रिटेन सरकार के ट्रेजरी विभाग की जारी लिस्ट में दाऊद के तीन ठिकाने और 21 उपनामों का जिक्र किया गया था. इसी साल जनवरी में यूएई की सरकार ने भी दाऊद की 15 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त की है. यूएई की सरकार का ये कदम मोदी सरकार के दौरे के बाद आया था. ब्रिटेन की बड़ी कार्रवाई 9 महीने के अंदर दाऊद पर मोदी सरकार का दूसरा बड़ा प्रहार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के 1 नवंबर के प्रदर्शन में क्या शामिल होगी CJP? खरगे ने दिया जवाब
कांग्रेस के 1 नवंबर के प्रदर्शन में क्या शामिल होगी CJP? खरगे ने दिया जवाब
अर्नब से ओडिशा में हाहाकार! कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, लोगों को किया जा रहा एयरलिफ्ट
अर्नब से ओडिशा में हाहाकार! कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, लोगों को किया जा रहा एयरलिफ्ट
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget