एक्सप्लोरर

Brahmos Missile: पाकिस्तान की सीमा में ब्रह्मोस दागने वाले वायुसेना के तीन अधिकारियों को किया गया बर्खास्त, की थी बड़ी गलती

Indian Air Force: पाकिस्तान की सीमा के भीतर 9 मार्च 2022 को ब्रह्मोस मिसाइल दागा गया था, जिसके बारे में कहा गया कि गलती से ऐसा हुआ. अब वायु सेना ने इस मामले में तीन ऑफिसर्स को बर्खास्त कर दिया है.

Brahmos Missile: भारत की तरफ से 9 मार्च 2022 को गलती से एक मिसाइल फायर हो गई थी. ये मिसाइल पाकिस्तान (Pakistan)के पंजाब प्रांत में जाकर गिरी थी, वो ब्रह्मोस मिसाइल (Brahmos Misile) थी. उस घटना के मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (Court Of Enquiry), घटना की वजह जानने के लिए और इसकी जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच टीम बनाई थी. जिसकी जांच में पाया गया है कि ये गलती तीन अधिकारियों की वजह से हुई थी. इन तीन अधिकारियों द्वारा मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) में लापरवाही के कारण ये घटना घटी थी. इस वजह से वायुसेना ने एक ग्रुप कैप्टन (Group Captain), एक विंग कमांडर (Wing Commander)और एक स्क्वाड्रन लीडर (Squadron Leader)को बर्खास्त कर दिया है.

भारतीय वायु सेना ने दी जानकारी

भारतीय वायु सेना ने जानकारी दी है कि केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से इन तीनों अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. मंगलवार 23 अगस्त 2022 को नौकरी से बर्खास्त करने के आदेश दे दिए गए हैं. 9 मार्च 2022 को ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायरिंग घटना के लिए मुख्य रूप से इन तीनों अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है. केंद्र सरकार द्वारा उनकी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है अधिकारियों को आज, 23 अगस्त को बर्खास्तगी के आदेश दिए गए हैं.

भारत ने कहा था-गलती से गिरी मिसाइल

बता दें कि भारत की ओर से 9 मार्च को गलती से एक मिसाइल फायर हो गई थी और ये मिसाइल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जाकर गिरी थी. तत्कालीन पीएम इमरान ख़ान ने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाकर भारत को बदनाम करने की कोशिश की थी. 

हरियाणा के सिरसा से  यह मिसाइल पाकिस्तान के मियां चन्नू में जाकर गिरी थी. पाकिस्तान के 124 किलोमीटर अंदर आकर गिरी इस खाली मिसाइल से जान माल का नुक़सान तो नहीं हुआ. लेकिन, तत्कालीन पीएम इमरान ख़ान और कमर जावेद बाजवा को 28 से 29 सितंबर 2016 को भारत की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक की याद आने लगी थी.  पाकिस्तानी आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा ने कार्रवाई करते हुए वायुसेना के तीन आला अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था.

क्या होती है ब्रह्मोस मिसाइल

ब्रह्मोस एक सुपसोनिक क्रूज़ मिसाइल है. इसे पनडुब्बी, जहाज़ या फिर लड़ाकू विमान से दागा जा सकता है. कम ऊंचाई पर उड़ने की वजह से ये रडार की पकड़ में नहीं आती. ब्रह्मोस की गिनती 21वीं सदी की सबसे खतरनाक मिसाइलों में होती है. ये मिसाइल 4300km प्रतिघंटा की रफ्तार से दुश्मन के ठिकाने को तबाह कर सकती है. 

ये भी पढ़ें:

Freebies Issue: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, 'अगर कोई पार्टी चुनाव में सिंगापुर ले जाने का वादा करे तो EC को दखल नहीं देना चाहिए?'

Satyendra Jain News: दिल्ली हाईकोर्ट से सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन को बड़ी राहत, मिली रेगुलर बेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget