एक्सप्लोरर

Brahmapuram Fire: ‘गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं, हजारों लोग अस्पताल में भर्ती’, कोच्चि के डंप यार्ड में लगी आग पर बोले केंद्रीय मंत्री

Kochi Waste Plant Fire: कोच्चि के वेस्ट प्लांट में आग लगने के बाद कचरे से जो धुआं उठ रहा है उसने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने चिंता व्यक्त की.

Kerala Dump Yard Fire: केरल के कोच्चि जिले के ब्रह्मपुरम के इलाके में डंपिग यार्ड में लगी आग से लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. आसपास के इलाकों के हालात काफी खराब हो गए हैं और ऐसा लग रहा है कि पूरा शहर ही गैस चैंबर में तब्दील हो चुका है. इस मामले पर केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा है कि पिछले 10 दिनों से जो धुंआ निकल रहा है इससे लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, “कोच्चि के ब्रह्मपुरम के वेस्ट प्लांट से पिछले 10 दिनों में निकलने वाले धुएं ने गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा की हैं. हजारों लोगों को दूसरे शहरों में जाने के लिए मजबूर कर दिया और एक हजार से ज्यादा लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.” केंद्रीय मंत्री कहा कि इस संबंध में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की है और उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से राज्य की रिपोर्ट मांगने और समस्या का समाधान निकालने के लिए कहा है.

हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

इससे पहले शुक्रवार (10 मार्च) को केरल हाईकोर्ट ने इलाके में फैली धुंध को लेकर नाराजगी जताई. हाईकोर्ट ने कहा कि ये बहुत ही गंभीर स्थिति है. दरअसल, केरल हाईकोर्ट ने इस मामले में खुद ही संज्ञान लेते हुए इस मुद्दे को उठाया था. कोर्ट ने सरकार से सवाल पूछा, ये नौवां दिन है जब राज्य की राजधानी के कुछ हिस्सों में कचरे के ढेर और अपशिष्ट संयंत्र में आग लगने के कारण धुएं का गुबार बन गया है और सरकार इस बारे में कुछ भी नहीं कर पा रही है. हाईकोर्ट ने कोच्चि कॉर्पोरेशन को आदेश देते हुए एक समिति गठित करने के लिए कहा. ये समिति उस जगह का दौरा करके धुएं की वजहों को खत्म करें.

प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

केरल सरकार ने लोगों से बाहर जाते समय N95 मास्क का इस्तेमाल करने को कहा है. स्थिति स्थिर होने तक लोगों से बाहर जॉगिंग करने से बचने को कहा गया. जिला चिकित्सा अधिकारी ने 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है. स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी में मदद करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा कोच्चि और पड़ोसी एर्नाकुलम में सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Kerala Waste Plant Fire: मुंह पर मास्क, घर में खुद को कैद कर रहे लोग! कोरोना नहीं बल्कि इस वजह से केरल में लग सकता है लॉकडाउन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
3 दिन में जुकरबर्ग...', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
3 दिन के भीतर माफी मांगें जुकरबर्ग', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
इस राज्य में कटेंगे 60 लाख वोट, SIR के बाद बड़ा खुलासा
इस राज्य में कटेंगे 60 लाख वोट, SIR के बाद बड़ा खुलासा
7 साल पहले आज ही के दिन हटा था आर्टिकल 370, जम्मू कश्मीर के लिए क्या बोले PM मोदी
7 साल पहले आज ही के दिन हटा था आर्टिकल 370, जम्मू कश्मीर के लिए क्या बोले PM मोदी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget