एक्सप्लोरर

Kerala Waste Plant Fire: मुंह पर मास्क, घर में खुद को कैद कर रहे लोग! कोरोना नहीं बल्कि इस वजह से केरल में लग सकता है लॉकडाउन

Kochi Waste Plant Fire: ब्रह्मपुरम में प्लांट के करीब रहने वाले निवासी ने कहा कि उन्हें सलाह दी गई है कि दरवाजे और खिड़कियां को बंद रखे और घर के अंदर रहें.

Brahmapuram Waste Plant Fire: केरल के कोच्चि शहर में रहने वाले लोगों को एक बार फिर मास्क पहनने पड़ रहा है. यह कोई कोरोना वायरस की वजह से नहीं, बल्कि यहां डंपिंग यार्ड के कचरे में आग लग गई थी. जिसके धुएं से बचने के लिए लोगों को मास्क पहनना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुरम के डंपिंग यार्ड में पिछले हफ्ते 2 मार्च को आग लग गई थी. जिसका धुंआ पूरे कोच्चि शहर में फैल गया और इससे 8 दिन बाद भी लोगों का दम घुट रहा है. ब्रह्मपुरम डंपिंग यार्ड 110 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है. 

हालांकि ब्रह्मपुरम में रहने वाले लोग को हर साल ऐसे हालातों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार कचरे का धुएं से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है. ब्रह्मपुरम डंपिंग यार्ड में बची हुई आग को बुझाने के लिए दमकल और पुलिसकर्मी अभियान की तैयारी कर रहे हैं. कोच्चि शहर में रहने वाले दंपति अश्वथी और बालमुरली ने बताया कि शुरुआत में माहौल थोड़ा ठीक था, लेकिन रविवार (5 मार्च) से बहुत तेज बदबू आने लगी. उन्होंने बताया कि वह धुएं की वजह से अपने होमटाउन वापस जा रहे है. इसके साथ ही अश्वथी ने कहा कि हम बालकनी या खिड़कियां नहीं खोल सकते हैं. दोपहर में ठीक रहता है, लेकिन रात होते यह बदबू बहुत बढ़ जाती है.
Kerala Waste Plant Fire: मुंह पर मास्क, घर में खुद को कैद कर रहे लोग! कोरोना नहीं बल्कि इस वजह से केरल में लग सकता है लॉकडाउन

मिवार में लगा है मेडिकल कैंप 
ब्रह्मपुरम में प्लांट के करीब रहने वाले निवासी ने कहा कि पड़ोस में कोरोना वापसी जैसा मूड है. उन्होंने बताया कि उन्हें सलाह दी गई है कि दरवाजे और खिड़कियां को बंद रखे और घर के अंदर रहें. उन्होंने बताया कि यहां प्लांट के पास रहने वाले लोगों में गुस्सा है. हालांकि इससे छोटे बच्चों और बुजुर्गों को समस्या का सामना ज्यादा करना पड़ रहा है. साथ ही मिवार के घर के पास एक मेडिकल कैंप लगा है. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी में मदद करने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: North Korea: उत्तर कोरिया ने फिर अमेरिका को ललकारा, यूएस-दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास से पहले दागी मिसाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget