एक्सप्लोरर

Noida के बार में अब नहीं रखे जाएंगे बाउंसर, Garden Galleria के पब में हुई घटना के बाद आबकारी विभाग का फैसला

यदि किसी बार में कोई अव्यवस्था पायी जाती है या मारपीट या लड़ाई जैसी कोई घटना घटित होने की संभावना रहती है तो तुरंत पुलिस और आबकारी विभाग को सूचित करें. खुद कोई कार्यवाही करने की कोशिश नहीं करें.

Noida Garden Galleria Murder Case: देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में गार्डन गलेरिया मॉल के एक बार में एक व्यक्ति की बार स्टाफ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इसको लेकर पुलिस ने गार्डन गलेरिया मॉल को सील कर दिया था. अब प्रशासन ने नोएडा के किसी भी बार में बाउंसर की नियुक्ति पर रोक लगा दी है.

आज यानी गुरुवार को ग्रेटर नोएडा सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर आबकारी के अधिकारियों ने होटल रेस्टोरेंट और बार मालिकों के साथ मीटिंग के बाद यह निर्णय लिया है. इसके अलावा भविष्य में ऐसी किसी भी घटना से बचने के लिए आबकारी आयुक्त ने ये निर्णय लिए हैं. 

  1. किसी भी बार में बाउंसर की नियुक्ति नहीं की जाएगी. किसी भी बार मे बाउंसर मिलने पर उस बार के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.
  2. सभी बार मालिकों को ग्राहकों से विनम्र व्यवहार रखने और दुर्व्यवहार नहीं करने की अपील की गई है.
  3. यदि किसी बार में कोई अव्यवस्था पायी जाती है या मारपीट या लड़ाई जैसी कोई घटना घटित होने की संभावना रहती है तो तुरंत पुलिस और आबकारी विभाग को सूचित करें. खुद कोई कार्यवाही करने की कोशिश नहीं करें.
  4.  सभी बार मालिक अपना और अपने बार से संबंधित सभी कर्मचारियों की लिस्ट फ़ोटो और आधारकार्ड 100 रुपये के स्टांप पर 2 सेट में तत्काल उपलब्ध कराने की रिक्वेस्ट की है. जिससे इनका  कैरेक्टर वेरिफिकेशन कराया जा सके.

क्या था पूरा मामला

सोमवार की रात को बृजेश नोएडा सेक्टर-39 के गार्डन गैलरिया मॉल में स्थित लॉस्ट लेमन रेस्टोरेंट में अपने 5 साथियों के साथ पार्टी करने गए थे. जब पार्टी खत्म होने के बाद होटल का बिल आया तो उस बिल में बियर की बोतलों के दाम भी जुड़े हुए थे. ब्रजेश और उनके साथियों ने बार स्टाफ पर आरोप लगाया था कि उन लोगों ने 7400 रुपये के बिल में एक्स्ट्रा चार्ज लगाया था.

ब्रजेश और उनके साथियों ने बार स्टाफ से इस एक्स्ट्रा चार्ज को हटाने की बात कही थी जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मार-पीट की नौबत तक बात आ गई. इस बीच मॉल के सिक्योरिटी गॉर्ड्स और बार के स्टाफ ने ब्रजेश और उनके साथियों पर हमला कर दिया इस दौरान ब्रजेश को गंभीर चोटें लगीं उन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई. 

पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया

मंगलवार को अतिरिक्त डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया, इस मामले में नोएडा के सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई. पूरे मामले में नोएडा पुलिस ने 16 लोगों को हिरासत में लिया. नोएडा पुलिस ने धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली थी और सबूतों से छेड़छाड़ नहीं हो सके इसके लिए गार्डन गैलेरिया को सील कर दिया था. 

Power Crisis: गर्मी के प्रकोप के बीच कई राज्यों में गहराया बिजली संकट, 2 से 8 घंटे की हो रही कटौती | 10 बड़ी बातें

Anti-Encroachment Drive: आगरा के दो रेलवे स्टेशन पर बने मंदिर-मस्जिद को नोटिस, जानिए क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget