एक्सप्लोरर

Bombay IIT की रिपोर्ट में दावा- मुंबई में दो हफ्ते, देश में दो से तीन महीनों में कोरोना नियंत्रण में आ सकता है

बॉम्बे आईआईटी कंप्यूटर साइंस विभाग के प्राध्‍यापक डॉक्टर भास्कर रमण ने कोरोना पर नियंत्रण को लेकर एक रिपोर्ट तयार की है.

मुंबई: कोरोना पर नियंत्रण कब होगा फिलहाल यह सवाल सबके मन में है, इस प्रश्न के जवाब में बॉम्बे आईआईटी ने एक रिपोर्ट तैयार की है जिसके मुताबिक, मौजूदा हालात को देखते हुए मुंबई में दो हफ्तों में, महाराष्ट्र में दो महीनों में, दिल्ली एक, गुजरात ढाई महीनों में, तो देश के अन्य राज्यों में भी दो से तीन महीनों में कोरोना पर नियंत्रण पाया जा सकेगा. लेविट्स मेट्रिक्स फॉर्म्युले का इस्तेमाल कर बनाई गई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. ये खबर मुंबई, महाराष्ट्र समेत पूरे देश के लिए उम्मीद बढ़ाने वाली है.

बॉम्बे आईआईटी कंप्यूटर साइंस विभाग के प्राध्‍यापक डॉक्टर भास्कर रमण ने कोरोना पर नियंत्रण को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की है. इस रिपोर्ट में लेविट्स मॅट्रिक्स मैथेमैटिकल फॉर्म्युले का इस्तेमाल करके ग्राफिकल प्रेजेंटेशन तैयार किया गया है. इसमें आज हुई कोरोना की वजह से मौतों की संख्या और कल हुई मौतों की संख्या का इस्तेमाल करके देश के राज्यों में कब तक कोरोना नियंत्रण में आ सकता है यह बताया गया है.

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने एबीपी न्यूज़ से कहा, “आईआईटी की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में कोरोना का रिकवरी रेट 70% तक बढ़ा है और डेथ रेट भी कम हो रहा है. इस गति से अगर रिकवरी रेट बढ़ता रहे और डेथ रेट कम होता रहे तो अगले 2 हफ्तों में मुंबई में कोरोना पर नियंत्रण पाया जा सकता है और ऐसा ही कुछ गणित महाराष्ट्र समेत दूसरे राज्यों के लिए भी लगाया गया है, जिसके मुताबिक महाराष्ट्र में दो महीनों में और देश के अन्य राज्यों में ढाई से तीन महीनों में कोरोना पर क़ाबू पाया जा सकता है. हमें उम्मीद है कि हम इस रिपोर्ट को जल्द सही साबित करेंगे.”

इस रिपोर्ट में देश के अलग अलग राज्यों में कोरोना कब नियंत्रण में आ सकता है ये भी बताया गया है. इस रिपोर्ट के अनुसार मुंबई 2 हफ्ते, दिल्ली ढाई महीने, गुजरात ढाई महीने, महाराष्ट्र 2 महीने और देश के अन्य राज्यों मे ढाई से तीन महीनों मे कोरोना पर नियंत्रण पाया जा सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना नियंत्रण में आ गया है. इसका मतलब ये नहीं की कोरोना हमारी आपकी ज़िंदगी से पूरी तरह से चला गया बल्कि कोरोना की वजह से होने वाली डेथ रेट में कमी आने और रिकवरी रेट बढ़ने को आधार बनाते हुए ये रिपोर्ट पेश की गई है, जिसमें कोरोना नियंत्रण में आने का संभावित समय बताया गया है.

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कोरोना के प्रति अगर हम इसी तरह या फिर और सावधानी बरतेंगे तो कोरोना को हम निश्चित रुप से हरा सकते हैं, लेकिन अगर हमने कोरोना का संक्रमण रोकने में अपनी ज़िम्मेदारी नहीं समझी, अनुशासन और पूरी सतर्कता के साथ दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया तो धीरे-धीरे सुधरती हुई स्थिति बिगड़ भी सकती है और कोरोना के खिलाफ अपनी ये लढ़ाई और लंबी हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले तीन लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 8348 नए केस आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, याचिकाकर्ता ने EC के हलफनामे का जवाब देने के लिए समय मांगा
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget